शुक्रवार, 3 मई 2013

अवार्ड


आई.पी.एस अवार्ड

सागर।पंकज श्रीवास्तव पुलिस महानिरीक्षक सागर जोनसागर द्वारा अपने कार्यालय में संभाग के डी.आई.जी एवं पंाचों जिले के पुलिल अधीक्षकों की मीटिंग ली गइर्। जिसमें कानून व्यवस्था एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चर्चा की गई साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मीटिंग मे उपस्थिती ए.के. पाण्डे पुलिस अधीक्षक दमोह को आई.पी.एस अवार्ड के स्वरूप में आई.पी.एस का पदचिन्ह पुलिस महानिरीक्षक सागर द्वारा लगाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों नें पुलिस अधीक्षक दमोह को बधाई दी।
प्रदेश विकसित राज्य की श्रेणी में सुमार: सांसद
सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश के विकसित राज्य की श्रेणी में तेजी से सुमार हो रहा है और इसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। यह बात उन्होंने खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरीआगासिर्समूडऱीविदवासनकौलुआ सेवन एवं मडिय़ा ग्रामों में कही।
सांसद भूपेन्द्र सिंह ने उक्त ग्रामों का दौरा कर आगामी 14 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खुरई आगमन की जानकारी ग्रामीणों को दी एवं ग्रामीणों से अपील की कि मुख्यमंत्री की आमसभा में जरूर पहुंचे और प्रदेश के विकास एवं योजनाओं की जानकारी हासिल करें। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। कांगे्रस  के काल में प्रदेश बिजलीसडक़सिंचाई जैसी समस्याओं से ग्रस्त था। लेकिन अब भाजपा के कार्यकाल में 24 घंटे घरेलु बिजली मिलेगी तथा किसानों को सिंचाई के लिए 8 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा देश को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने तरक्की और विकास का एक मॉडल दिया था। लेकिन कांगे्रसनीत यूपीए सरकार ने देश को विनाशघोटालेमंहगाईभ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। सांसद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की तर्ज और विचारधारा पर प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काम कर रहे हैं। इसलिए आम जनता अब उनको देश का प्रधानमंत्री पद के रूप में पसंद करने लगी है। इस दौरान सांसद भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आगासिर्स ग्राम में 14 लोगोंमूडऱी में 17 लोगोंविदवांसन में 22 लोगों एवं कोलुआ में 12 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
उक्त ग्रामों के दौरों के दौरान बांदरी मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह राजपूत धमेन्द्र सेठसौवीर जैनगंगा प्रसाद दुबेरामेश्वर पारासरपप्पू यादवसिरनाम सिंहराजाराम मोदीनरेश जैनमुकेश जैनराजेश रायराजेन्द्र जैनआशारामबलरामसनद साहूकाशीराम विश्वकर्मारमन सहगलरामकृष्ण यादवप्रताप सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
शिवराज सरकार महिलाओं की हितैषी: सरोज सिंह
सागर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने आगामी 4 मई को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में खुरई नगर व ग्रामीणखिमलासामालथौन एवं बांदरी मंडल की बैठक ली। 
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं जिसमें से कई योजनाएं हम महिलाओं के लिए हैं। जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजनाजननी सुरक्षा योजनागांव की बेटी योजनामंगल दिवस योजनाअति गरीब महिलाओं को प्रसव पूर्व राशि के लिए गोद भराई योजनानि:शुल्क साईकल वितरण योजनाप्रतिभा किरण योजनाइंदिरा आवास योजनामजदूर सुरक्षा योजना जैसी कई योजनाएं क्रियान्वित हो रहीं हैं। इसलिए हमारा उत्तरदायित्व है कि हम सभी अधिक से अधिक संख्या में खुरई पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत करें।
श्रीमती सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा वे घर-घर जाकर पीले चांवल देकर मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में उपस्थित होने का आमंत्रण दें। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर महिलाए बहुत उत्साहित हैं और खुरई विधानसभा क्षेत्र की हजारों महिलाएं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. साबिया खान ने की एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में अनिता बेलापुरकर रहीं। यह जानकारी महिला मोर्चा की प्रवक्ता क्लीं राय ने दी।
इस अवसर पर श्रीमती मंजू राजपूत खुरई ग्रामीण मण्डल अध्यक्षखुरई नगर मण्डल अध्यक्ष मोना सिंघई खिमलासा मण्डल अध्यक्ष रामरती सिंह ठाकुरमालथौन मण्डल अध्यक्ष बेबीराजा बुंदेलाबांदरी मण्डल अध्यक्ष शारदा लोधीआभा सेठ खुरईचंदा मोदीमनीषा गुरहामेवा ठाकुरमंजू राजपूतछाया यादवमधु जैनसिया बाई विमला तिवारीलक्ष्मी बाईबैजंती बाईहरी बाईमीरा नामदेवकमल रानीगिरजा रानीरामरानीशशि नामदेवममता यादवमधु दुबे बेसरासीता प्रजापतिबेबी राजा किशनगढ़गायत्री नामदेवयशोदामंजूलता सतभैयागिन्नी राजा बुंदेलासीमा रायशशि प्रभाकमला बाई लोधीमिथलेश सुडेलेपार्वती बाईनन्ही बाईरामरानी आदिवासीममता यादवकमला विश्वकर्माकमलरानी पटैल शामिल थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें