सोमवार, 14 अप्रैल 2014

अवैध कालोनियाँ




विकसित हो रही हैं अवैध कालोनियाँ
मनोज शुक्ला
सागर। शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में भी अवैध कालोनियाँ विकसित हो रही हैं। लेकिन जिला प्रशासन की अनदेखी की वजह से ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। फल्स्वरूप जमीन- जायदा खरीदने वाले ठगे जा रहे हैं। हालांकि अवैध कालोनाइजर्स के खिलाफ 7वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। फिर भी ऐसी विकसित प्रापर्टी की पटवारी से लेकर एसडीएम तहसीलदार टी-पी और नगर निगम तक लापरवाही बरत रहे हैं।
       हाल ही में रजाखेड़ी निवासी कपिल दुबे और राजूराज ने कलेक्टर सहित महानिरीक्षक पंजीयन को शिकायत भेजी है। इतना ही  नहीं टाउन एंड  प्लानिंग को जानकारी भेजी है। लेकिन कार्रवाई नहीं करना संरक्षण की ओर इशारा करती है। टाउन एंड  प्लानिंग ने अभी तक केवल पूरे जिले में 9 भूमि विकास नियमों के तहत अनुमतियाँ जारी की हैं। जबकि पूरे जिले में करीब-करीब 100 से अधिक कालोनियाँ विकसित हो रहीं हैं। इसके अलावा कालोनाइजर्स क्त के तहत बमुश्किल 10 से अधिक लाइसेन्सधारी नहीं हैं। इस तरह अवैध कालोनियों के जाल से सभी पक्ष अंजान बने बैठे हैं। इसका खामियाजा खरीददार भोग रहे हैं। राजस्व विभाग के कर्मी तो अपना सुविधा शुल्क लेकर दूर हो जाते हैं। बाद में ख़रीदारों को पग-पग पर पैसे लुटाना पड़ते हैं,तब कहीं जाकर प्रापर्टी बचा पते हैं।
      इसी प्रकार प्रापर्टी के दलाल ख़रीदारों से मोटी रकम ऐंठकर प्रचलित गाइड लाइन के अनुसार रजिस्ट्री करा देते हैं। जिससे लाखों की प्रापर्टी कोड़ियों के दाम के रूप में हासिल होती है। एस नहीं है कि य केवल ख़रीदारों के घाटे का सौदा साबित होता है वरन स्टांप ड्यूटी की चोरी भी हो रही है। जिसके प्रति उप-पंजीयक लापरवाही बरत रहे हैं। वे वेचवार से पूंछ लेते है कि पैसे पूरे मिल गए लेकिन यह पूंछना भूल जाते है कि खरीदार ने कितनी रकम चुकाई है। दस्तावेज़ लेखक सहित बेचवार उल्टे-सीधे दाम वसूल लेते हैं। शिकायतों की सुनवाई नहीं होने से पावर ऑफ एटार्नी के सहारे बेचवार बेजा लाभ कमा रहे है।
       इसी प्रकार ऐग्रीमेंट और नामांतरण की प्रक्रिया भी पूरी नहीं होती है। जबकि इनका भी पंजीयन करने का प्रावधान है। उप-पंजीयक ने ऐसे सवालों से किनारा कर लिया। दूसरी और टी-पी कर्मियों ने जानकारी के बाद भी कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखाई।  खासतौर से संजय ड्राइव से लेकर बालाजी तक,भोपाल रोड,राजमार्ग,तिली,आदि क्षेत्रों में जिला प्रशासन की नाक के नीचे यह सब हो रहा है। फिर भी वे बेखबर बने बैठे हैं।
कला पारखियों का नहीं है 

वास्ता आदर्श से

मनोज शुक्ला
  
सागर। ललित कला मण्डल द्वारा संचालित आदर्श संगीत महाविद्यालय में खुलासा हुआ है कि यहाँ पदस्थ प्रभारी प्राचार्य सुनील भट्ट दागदार छबि के हैं। फिर भी मण्डल अध्यक्ष कि कृपा के वे लंबे अरसे से इस पद पर बने थे। लेकिन अध्यक्ष पर जब  संरक्षणके आरोप लगने  लगे तो हाल ही में उन्हें पद से हटा दिया। इस घटना से उजागर होता है कि कला पारखियों का आदर्श से वास्ता नहीं है।
      गौरतलब है कि प्रभारी प्राचार्य पर लोकयुक्त में मामला विचाराधीन है। फिर भी जानकर मण्डल ने पद लायक बनाकर रखा था। वैसे  भी यहाँ पर नकली टाइप के कला प्रेमी कालेज चला रहे हैं। एक अत्यधिक व्यस्त डॉ एक कभी कुत्ते पालने का शौकीन रहा एक एसी महिला जो अपने नाम को जिंदा रखने हरेक संस्था से जुडने में गर्व महसूस करती हैं। जबकि यहाँ पर शुरुआत के दिनों में वास्तविक कला प्रेमी जुड़े थे। फलस्वरूप कुमार गंधर्व जैसी हस्ती ने आधारशिला रखी थी।लेकिन धीरे धीरे इसे हथियाने की साजिश रची गई। जिससे असली पारखी दूर हो गए,यही कारण है कि आज भी भवन पूरा नहीं हो सका है। परिसर की कोई सुरक्षा नहीं है,दूसरी ओर यहाँ की बुनियाद हिलाकर अपनी बुनियाद मजबूत करने में जुट गए हैं।
       वैसे यहाँ पर कवि अशोक वाजपई की कृपा दृष्टि रही है। लेकिन उन्हें भी कोई सिला नहीं मिला। कालेज के सूत्रों का कहना है कि शिक्षकों को आज भी समय और शासन मापदण्डों के अनुरूप नहीं दिया जा रहा है। दूसरी ओर स्वयं के संस्थान,बेटे,बेटी को नामचीन कलाकार बनाने में तन्मयता से जुटे हैं। लेकिन यहाँ के विद्यार्थियों को नाम और नया मुकाम दिलाने की दिशा में पहल नहीं होती है। यहाँ तो केवल शोषण को तबब्जों मिलती है     
अजीबो गरीब संयोग है सागर सीट पर
मनोज शुक्ला
सागर। लोकसभा चुनाव में अजीबो गरीब संयोग है। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच रोचक मुक़ाबला है। भाजपा से पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण यादव को सुरखी विधान सभा चुनाव में हराकर परिवहन मंत्री पहली बार विस पहुंचे थे।अब उनके उपर ही लॉस उम्मीदवार का चुनाव संचालक बनाकर जीतने की पार्टी ने जि़म्मेदारी सौंपी है। इसी प्रकार विस चुनाव में भी कांग्रेस के गोविंद राजपूत को हारने का जिम्मा उन्हीं से हरे प्रत्याशी राजेंद्र सिंह को मिली थी। इसके अलावा भाजपा के चुनाव संचालक भूपेंद्र सिंह को पहली बार विस चुनाव में हराकर गोविंद राजपूत विधान सभा में पहुंचे थे। वैसे सुरखी में जब  यादव कांग्रेस से जुड़े थे तब वे राजपूत को जीतने में लगे रहे हैं। लेकिन आज भाजपा आने के बाद उन्हीं के खिलाफ लड़ रहे हैं। कांग्रेस की उपेक्षा के कारण पिछला लॉस चुनाव भाजपा के लिए वरदान साबित हुआ था। लेकिन इसके अलावा पिछले चुनाव का इत्तफाक दोहराया गया तो सुरखी विस से हारे प्रत्याशी की झोली में लॉस सीट चली गई थी। अब तो भाजपा  चुनाव संचालक, भाजपा प्रत्याशी,कांग्रेस प्रत्याशी  तीनों ही सुरखी से हार का सामना कर चुके हैं। अब देखना है कि इस बार किसकी किस्मत में दिल्ली दरबार का सुख भोना लिखा है। 
भाजपा प्रत्याशी को जितायें
सागर। केन्द्र में इस बार भाजपा की सरकार बनना तय है। इसलिए सागर संसदीय क्षेत्र से हमें अपने प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण यादव को विजयी बनाना है। जिससे कि इस क्षेत्र का विकास कराया जा सके। सांसद के रूप में मैनें केन्द्र सरकार के समक्ष जिन मांगों को उठाया था, उन्हें श्री यादव के माध्यम से पूरा कराया जाएगा। उक्त उद्गार सागर संसदीय क्षेत्र के चुनाव संचालक भूपेन्द्र सिंह ने बांदरी, झींकनी, रजवांस और बरोदिया सेक्टर की बैठकों में व्यक्त किए।  दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी तो हमारे प्रदेश का विकास तेजी से होगा। प्रदेश के जो काम रूके हुए हैं, उन्हें पूरा कराने की शुरूआत होगी। सागर लोकसभा क्षेत्र से लक्ष्मीनारायण यादव के रूप में हमारा सांसद होगा तो हम उनके माध्यम से केन्द्र से यहां का विकास करा सकेंगे।
विधायक का जनसम्पर्क 
 लोकसभा से प्रत्याषी लक्ष्मीनारायण यादव के पक्ष में सागर विधायक षैलेन्द्र जैन  ने बल्लभनगर, चन्द्रषेखर, रामपुरा एवं इतवारी वार्ड के मतदाताओं के घर-घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा को विजयश्री दिलाने का आर्षीवाद लिया। जनसंपर्क प्रारंभ के पहले बल्लभनगर स्थित बड़ी देबी मंदिर में पूजा अर्चना कर जनसंपर्क प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर सागर विधायक ने कहा सागर के संपूर्ण विकास के लिये भाजपा के प्रत्याषी को विजयश्री दिलाने का आर्षीवाद मतदाता प्रदान करें।
कांग्रेस का जनसंपर्क       
कांग्रेस प्रत्याषी गोविंद राजपूत  जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सविता  राजपूत ने गांधी चौक, मोहन नगर व नरयावली नाका वार्डो में जनसंपर्क करते हुए घरों के अंदर तक जाकर महिला वर्ग में अपनी पहुंच बनाने का काम किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने विकास के नाम पर भाजपा द्वारा की जा रही वादाखिलाफी पर तीखा आक्रोष जताकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का भरोसा जताया। बी.एस. जैन धर्मषाला के सामने श्री राम चौक से प्रारंभ किए गए जन सपंर्क में  नुक्कड सभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याषी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें