शनिवार, 1 जून 2013

सिटी बस



सिटी बस संचालित करने बैठक
सागर।  संभागीय आयुक्त  आर.के.माथुर के निर्देशानुसार नगर निगम सागर में सिटी बस सेवाऐं संचालित करने के संबंध में एडीशनल कलेक्टर  पी.सी. जाटव, की अध्यक्षता  एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमति अर्चन सोलंकी, नगर पुलिस अधीक्षक प्रमोद सोनकर, नगर निगम आयुक्त सूर्यभान सिंह, आर.टी.ओ.  अजय गुप्ता की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में बैठक आयेजित की गई। जिसमें नगर में विभिन्न मार्गों पर सिटी बस चलाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
           बैठक में आयुक्त सूर्यभान सिंह ने सागर नगर में सिटी बसों के संचालन हेतु प्रस्ताव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सर्वप्रथम सिटी बस सेवाओं हेतु संभावित मार्गों के संबंध में जानकारी दी। जिसमें बस स्टेण्ड से पीली कोठी, सिविललाईन्स, मकरोनिया, बहेरिया, होते हुए सिदगुवां इन्डस्ट्रीयल ऐरिया तक, बस स्टेण्ड पीली कोठी, यूनीवरसिटी,, पथरिया जाट होते हुए रहली तिगड्डा फोर लेन तक, बस स्टेण्ड पीली कोठी, सिविललाईन्स, मकरोनिया, एम.पी.ई.बी. होते हुए रहली तिगड्डा फोरलेन तक, बस स्टेण्ड तिली अस्पताल, तिली तिगड्डा , सोमनाथ पुरम, धर्मश्री होते हुए मोतीनगर, लहदरा नाका रतौना तक, रेल्वे स्टेशन ओव्हर ब्रिज मोतीनगर,, धर्मश्री, तिली, तहसीली, सिविललाईन्स, पीली कोठी बस स्टेण्ड तक, बस स्टेण्ड संजय ड्राईव, धर्मश्री मोतीनगर, ओव्हर ब्रिज होते हुए भाग्योदय अस्पताल गल्लागंडी तक या नरयावली डिपो तक, बस स्टेण्ड सिविललाईन्स कलेक्टर बंगला के पीछे से एम.ई.एस परेड मंदिर, सदर राठौर बंगला होते हुए गढ़पहरा तक, झाांसी बस स्टेण्ड से कबूला पुल, भगवानगंज राहतगढ़ बस स्टेण्ड, मोतीनगर तिराहा, लहदरा नाका, होतु हुए रतौना तक, झांसी बस स्टेण्ड से कबूला पुल भगवानगंज राहतगढ़ बस स्टेण्ड, ओव्हर ब्रिज होते हुए भाग्योदय अनाज मंडी होते हुए खुरई नाका तक, इसके बाद झाांसी बस स्टेण्ड से कबूलापुल भगवानगंज, खुरई कस स्टेण्ड, भाग्योदय अस्पताल, अनाजमंडी होते हुए खुरई नाका तक, बस स्टेण्ड झंडा चौक, गोपालगंज तहसीली, तिली तिराहा होते हुए किशोर न्यायालय तक सिटी बस चलाने हेतु चर्चा की गई।आयुक्त ने बताया कि इस संबंध में बस संचालकों के सुझाव एवं उक्त मार्गों के अंतिम निर्धारण हेतु नगर के बस एसोसिऐशन के पदाधिकारियों के साथ शीघ्र ही बैठक आयोजित करने तथा सिटी बस संचालन हेतु 13 से 24 सीटर तक की बस चलाऐ जाने हेतु चर्चा की गई। आयुक्त ने उपयंत्री संजय तिवारी को सिगरौली एवं इन्दौर में बसों के संचालन हेतु पेटर्न को देखने एवं उक्त प्रोजेक्ट के संचालन हेतु जानकारी एकत्रित करने के निर्देष दिए।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें