शुक्रवार, 22 नवंबर 2013

राजनीति




भू-माफिया के कब्जे में कांग्रेसी

ब्राह्मणों को बांटने की साजिश

सागर। रहली विधान सभा सीट से भले ही कांग्रेस से बृज बिहारी पटेरिया चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि गौर एंड सुहाने नाम के दो भू-माफिया अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को नचा रहे हैं। गोपाल भार्गव के खिलाफ मोर्चा खोलकर ब्राह्मणों को बांटने की  साजिश रच रहे हैं। पहले भी सुशील तिवारी को हराने सुहाने ने भूमिका निभाई थी,फिर कांग्रेसी आज भी सचेत नहीं हैं। ये दोनों कांग्रेस के साथ भी कांग्रेस के हाथ भी नहीं कि तर्ज पर प्रत्याशियों से भीतरघात करने  में लगे हैं।

जीत पर ग्रहण

    इसी प्रकार सुरखी विधान सभा में गोविंद राजपूत के समर्थकों में फूट डाल रहे हैं जिससे गोविंद जीत पर ग्रहण लग  जाए। यहाँ के विधायक जो कम उन्हें सौंपते हैं ठीक उसके विपरीत काम कर रहे हैं। हालांकि वे इतने चालक हैं कि विधायक को अपनी बातों से संतुष्ट कर देते हैं। वैसे जब वे अपनी हर का कारण ढूंढते रह जाएगे फिर पछताय हॉट का जब चिड़िया चुग गई खेत। 

स्टांप ड्यूटी की चोरी 

     परकोटा वार्ड में दोनों भू माफिया ने स्टांप  ड्यूटी में भारी घोटाला किया है। एक करोड़ से अधिक में खरीदने वाले को यह जमीन नहीं मिली दूसरी ओर करीब 29 लाख देने वाली सुमन गुप्ता को यह जमीन बेची गई। इनसे भी धोकाधड़ी की है,साथ ही सिया इमामबाड़ा ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा कर लिया है। लेकिन ऐसे ही भाजपाई और कांग्रेसी मदद करते रहते हैं। इसलिए दोनों की करतूतों पर पर्दा डाला है। इस प्रकरण में एक भाजपा के पार्षद भी शामिल हैं।