शनिवार, 8 जून 2013

साजिश



एसवीएन की मान्यता सच या अफवाह?
डॉ अनिल तिवारी कुलपति एसवीएन,सागर मप्र 
मनोज शुक्ला
सागर। सागर में इन दिनों जैन लॉबी और ब्राह्मण लॉबी के बीच ठन चुकी है। भाजपा सरकार में बैठे दो मंत्रियों के मतभेद का  खामियाजा एक मात्र ब्राह्मण विवि और इंजीनियरिंग कालेज संचालक डॉ अनिल तिवारी को भोगना पड़ रहा है। पिछले दिनों चार जैन बंधुओं ने पूरे पेज  का विज्ञापन देकर एसवीएन के खिलाफ साजिश  रची। उन्होने केवल अपने कालेजों को असली करार दिया और दूसरी ओर एसवीएन का बिना नाम लिए विज्ञापन प्रकाशित कराया।  फलस्वरूप एसवीएन को भी अपना पक्ष रखना पड़ा।अब भाजपा मंत्री और उनकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल  पत्नी ने बकायदा खिलाफत शुरू कर दी है। इस तरह ब्राह्मण  मंत्री अकेले पड़ गए है। वे अपने समर्थक संचालक की मदद करने में लाचारी महसूस कर रहे है। जबकि अपने आप को सही बताने वाले कालेजों में भी अनेक विसंगतियाँ मौजूद हैं। जिनहे  वे अपनी एकता के दम पर दबाने में कामयाब है।
                बहरहाल सच जो भी हो लेकिन हाल ही में  एक अखबार में प्रकाशित  खबर तो यही बता रही है की एसवीएन की खिलाफत प्रायोजित है। मान्यता रद्द होने की अफवाह से  इनके प्रतिस्पर्धी निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के संचालक इन दिनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हो भी क्यों न क्योंकि पिछले कई वर्षों इन चार निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें खाली रहती थीं। उपलब्ध सीटों के मुकाबले छात्र प्रवेश नहीं लेते थे जबकि एसवीएन  की सीटें देखते ही देखते हाऊसफुल हो जातीं थीं क्योंकि अब इस बार करीब 500 छात्र एसव्हीएन से इतर इन निजी कॉलेजों के कोटे में चले जाएंगे।  स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी इंजीनियरिंग कॉलेज सिरोंजा सागर की राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विवि से मान्यता रद्द कर दी गई है। ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है। साथ ही विवि की मानिता पर भी सवाल उठाए जा रहे है। लेकिन संचालक सहमत नहीं है।  दरअसल इसकी वजह यह बताई जा रही है कि एक ही परिसर और भवन में दो अलग अलग विवि से संबद्ध इंजीनियरिंग के दो अलग अलग पाठ्यक्रम संचालित नहीं किए जा सकते। खबर है कि एसवीएन  यूनिवर्सिटी की मान्यता पर भी खतरा मडऱा रहा है। वैसे चिंता का विषय है कि निजी संचालकों कि लड़ाई इस तरह सडक़ों पर उतार आई है।बीते एक दशक से न केवल सागर बल्कि समूचे मप्र सहित अन्य प्रांतों में शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों पर पहुंचने वाले तिवारी बंधुओं को जमीन दिखाने का काम मप्र के एक कबीना मंत्री की पत्नी सहित निजी कॉलेजों ने कर दिखाया।

राजनैतिक हस्तक्षेप




राजनैतिक हस्तक्षेप के कारण प्रशासन रहा सुस्त 
नहीं वसूला सपनि के दुकानदारों से किराया
सागर। डॉ हरीसिंह गौर बस स्टैंड के दुकानदारों को एसडीएम रवींद्र चौकसे ने नोटिस जारी किए हैं।इन सात दुकानदारों को मप्र लोक परिसर बेदखली अधिनियम के तहत नोटिस मिले  है।नोटिस के अनुसार बकाया किराया जमा करने और नया एग्रीमेंट कराने का समय दिया है।यदि ऐसा नहीं किया तो  दुकानें खाली करा ली जाएगी। यह कार्रवाई सपनि मुख्यालय से निर्देश पर हो रही है।बताते चले कि सपनि के परिसमापन के बाद बस स्टैंड का संचालन कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति कर रही है। लेकिन वर्तमान कलेक्टर और पूर्व कलेक्टरों ने राजनैतिक हस्तक्षेप के कारण दुकानदारों से किराया नहीं वसूला। यहाँ पर मार्कफेड उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र पाठक,लाज संचालक भूपेंद्र सिंह,बस आपरेटर अशोक श्रीवास्तव,राजकुमार बरकोटी आदि कांग्रेस-भाजपा नेताओं के कब्जे हैं। यहीं नहीं जहां इन्हें दुकानें आवंटित हैं उन पर शिकमी किराएदार बैठाकर रखे हैं।फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं कि गयी है।इसके अलावा इन दूकानदारों ने अतिक्रमण करके रखे हैं।   
           हालांकि अब वसूली के नोटिस दिये हैं,जबकि पूरे परिसर में अवैध कब्जे हैं।  मप्र सडक़ परिवहन निगम के बस स्टैंड पर बनी दुकानों के दुकानदारों ने पिछले दस साल का किराया जमा नहीं किया है, इसलिए बेदखल करने के नोटिस थमाए गए है। जानकारी के अनुसार दुकानदारों का एग्रीमेंट समाप्त हुए पांच साल से अधिक समय हो गया है। इसके बाद भी एग्रीमेंट का रिन्यूवल नहीं कराया है। इन पर एक लाख से लेकर डेढ़ लाख रुपए से अधिक का किराया बकाया है। गौरतलब है कि मप्र सरकार ने भले ही मप्र सडक़ परिवहन विभाग का परिसमापन कर दिया है। लेकिन केंद्र सरकार के सडक़ एवं परिवहन मंत्रालय ने अभी तक परिसमापन की मंजूरी नहीं दी है। इसका मुख्यालय भोपाल में संचालित है। वहां से प्रदेश में जहां-जहां सपनि की संपत्ति है उसकी देखरेख की जा रही है। भोपाल से सपनि के महाप्रबंधक के पत्र के बाद बेदखली की कार्रवाई हो रही है।
सिटी बस संचालित करने  बैठक
सागर।  संभागीय आयुक्त  आर.के.माथुर के निर्देशानुसार नगर निगम सागर में सिटी बस सेवाऐं संचालित करने के संबंध में एडीशनल कलेक्टर  पी.सी. जाटव, की अध्यक्षता  एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमति अर्चन सोलंकी, नगर पुलिस अधीक्षक प्रमोद सोनकर, नगर निगम आयुक्त सूर्यभान सिंह, आर.टी.ओ.  अजय गुप्ता की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में बैठक आयेजित की गई। जिसमें नगर में विभिन्न मार्गों पर सिटी बस चलाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
           बैठक में आयुक्त सूर्यभान सिंह ने सागर नगर में सिटी बसों के संचालन हेतु प्रस्ताव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सर्वप्रथम सिटी बस सेवाओं हेतु संभावित मार्गों के संबंध में जानकारी दी। जिसमें बस स्टेण्ड से पीली कोठी, सिविललाईन्स, मकरोनिया, बहेरिया, होते हुए सिदगुवां इन्डस्ट्रीयल ऐरिया तक, बस स्टेण्ड पीली कोठी, यूनीवरसिटी,, पथरिया जाट होते हुए रहली तिगड्डा फोर लेन तक, बस स्टेण्ड पीली कोठी, सिविललाईन्स, मकरोनिया, एम.पी.ई.बी. होते हुए रहली तिगड्डा फोरलेन तक, बस स्टेण्ड तिली अस्पताल, तिली तिगड्डा , सोमनाथ पुरम, धर्मश्री होते हुए मोतीनगर, लहदरा नाका रतौना तक, रेल्वे स्टेशन ओव्हर ब्रिज मोतीनगर,, धर्मश्री, तिली, तहसीली, सिविललाईन्स, पीली कोठी बस स्टेण्ड तक, बस स्टेण्ड संजय ड्राईव, धर्मश्री मोतीनगर, ओव्हर ब्रिज होते हुए भाग्योदय अस्पताल गल्लागंडी तक या नरयावली डिपो तक, बस स्टेण्ड सिविललाईन्स कलेक्टर बंगला के पीछे से एम.ई.एस परेड मंदिर, सदर राठौर बंगला होते हुए गढ़पहरा तक, झाांसी बस स्टेण्ड से कबूला पुल, भगवानगंज राहतगढ़ बस स्टेण्ड, मोतीनगर तिराहा, लहदरा नाका, होतु हुए रतौना तक, झांसी बस स्टेण्ड से कबूला पुल भगवानगंज राहतगढ़ बस स्टेण्ड, ओव्हर ब्रिज होते हुए भाग्योदय अनाज मंडी होते हुए खुरई नाका तक, इसके बाद झाांसी बस स्टेण्ड से कबूलापुल भगवानगंज, खुरई कस स्टेण्ड, भाग्योदय अस्पताल, अनाजमंडी होते हुए खुरई नाका तक, बस स्टेण्ड झंडा चौक, गोपालगंज तहसीली, तिली तिराहा होते हुए किशोर न्यायालय तक सिटी बस चलाने हेतु चर्चा की गई।
तकनीकी और स्वास्थ्य अमला कार्य स्थल पर रहें मौजूद
सागर । नगर निगम द्वारा बरसात पूर्व नगर के बड़े नाले एवं नालियों की साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। नगर में जल भराव की स्थिति निर्मित न हो नगर निगम प्रशासन के द्वारा ऐसे प्रयास किए जा रहे है। करर्य का निरीक्षण आयुक्त सूर्यभान सिंह ने नगर निगम के तकनीकी अमले के साथ निरीक्षण किया। नगर जल भराव की ििस्थ्त को गंभारता से लेते हुए एवं कार्य को गति प्रदान करने के लिए पोकलिन मशीन से कार्य कराया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में विगत कई वर्षों स ेजल भराव की स्थिति बनती थी उन स्थानों को प्राथमिकता देते हुए कार्य को किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान तकनीकी  अमले के साथ कार्यों को देखा एवं कार्य प्रगति संबंधी यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं कार्य कर रहे ठेकेदारों से चर्चा की। आयुक्त ने कबूला पुल से मोमिनपुरा नाला की सफाई पोकलिन मशीन द्वारा कराई जा रही है का निरीक्षण किया जिसमें आयुक्त के निर्देश पर नाले का नाप किया गया एवं चिन्हित कर नाले का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। आयुक्त ने निर्देष दिए कि उक्त नाले को 6 फुट का गहरीकरण एवं 50 फीट का चौड़ीकरण किया जाए जैसा कि नगर निगम में नाले का माप दर्जे है।नगर निगम द्वारा नगर के 13 बड़े नालों की सफाई, चौडीक़रण, एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है ।
तकनीकी शिक्षा अब हिन्दी मे: लक्ष्मीकांत
सागर। उच्च शिक्षा, संस्कृति और जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब तकनीक शिक्षा एवं मेडिकल की शिक्षा हिन्दी माध्यम से दी जाएगी। यह बात उन्होंने खुरई में सक्सेज एवेन्यू अकादमी के उद्घाटन अवसर पर कही।
श्री शर्मा ने कहा मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा। जहां हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना होने जा रही है। भोपाल में खुलने वाले इस विश्वविद्यालय में सभी विषयों की पढ़ाई हिन्दी माध्यम में होगी। उन्होंने कहा विकसित राष्ट्रों में उनकी अपनी भाषा में पढ़ाई होती है तो हिन्दुस्तान में हिन्दी भाषा में पढ़ाई क्यों नहीं हो सकती। इसी परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के भोपाल में हिन्दी विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया। इस अवसर पर सांसद भूपेन्द्र सिंह ने भी संबोधित। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के संचालक गौरव महेश्वरी ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह स्वरूप गणेश प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम में धमेन्द्र सेठ, रामनिवास महेश्वरी, जिनेन्द्र गुरहा, विजय गर्ग, देशराज यादव, पियूष गुरहा, टीटू सरदार, राजकुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह धनोरा उपस्थित थे।
हर चेहरे पर खुशी हो : शैलेंद्र
सागर। मुधकर शाह वार्ड में मनोरमा कॉलोनी की जैन मंदिर को जोडऩे वाली विधायक निधी से सीसी रोड का लोकार्पण नगर विधायक शैलेंद्र जैन महापौर अनीता अहिरवार, निगाध्यक्ष विनोद तिवारी के कर कमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वागत भाषण रामकिशन पचौरी ने दिया। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। मेरा तो सोचना बस इतना है कि हर चेहरे पर खुशी हो संतुष्टि का भाव देख पाऊं। महापौर अनीता अहिरवार ने शेष निर्माण हेतु 2 लाख रूपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में  दीपक मिश्रा, नितिन बंटी शर्मा, डीके जैन, सुबोध पाराशर, ओपी शर्मा, एसएस तिवारी, उपस्थित थे।
हज सोसायटी ने सम्मान किया       
ग्वालियर। मुख्य मंत्री षिवराज सिंह चौहान  के द्वारा भोपाल में हज हाउस का षिलान्यांस किये जाने पर हज वेलफेयर सोसायटी ग्वालियर ने मध्यप्रदेष हज कमेटी के अध्यक्ष सनव्वर पटेल  और उर्दू अकादमी के उपाध्यक्ष जाफर बेग साहब का तहे--दिल से सम्मान एवं धन्यवाद किया।  वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों के द्वारा ग्वालियर शहर में मुस्लिम कम्युनिटी हॉल बनाये जाने की भी बात कहीं गई। इस पर हज कमेटी के अध्यक्ष सनव्व्र पटेल  ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री  से चर्चा करने का आष्वासन दे दिया। इस अवसर पर हाजी ल्याकत हुसैन अध्यक्ष, सैय्यद मुर्षरफ अली सचिव, डॉ. अषफाक अहमद सह कोषाध्यक्ष, हाजी लतीफ, हाजी शहजाद बेग, अनवार अख्तर, हाजी शहजाद शाह, हफीज भाई, इरफान अली, अब्दुल गफुर खान, इरषाद, इष्तियाक खान, हफीज भाई आदि लोग मौजूद थे।