मंगलवार, 25 दिसंबर 2012

सी.सी. रोड का भूमि पूजन




धर्म समाज में विकृति रोकने

का कार्य करता है:सांसद

सागर।  नगर निगम द्वारा मंगलगिरि पर मज्जिनेन्द्र पंच कल्याणक गजरथ महोत्सव में परिक्रमा स्थल एवं सड़क निर्माण का भूमिपूजन भूपेन्द्र सिंह सांसद सागर के मुख्य आतिथ्य में  संपन्न हुआ।
      सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गजरथ महोत्सव के निमित्त 88 लाख की राशि सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत की है।  उन्होंने कहा कि मेरे अनुभव में. मुख्यमंत्री द्वारा पहली बार धार्मिक आयोजन के लिए इतनी बड़ी राशि स्वीकृत की है।  कायंक्रम में व्यवस्थाऐं अच्छी हों, कार्यक्रम बहुत अच्छा हो यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।  धार्मिक आयोजन किसी भी समाज का हो देश को इसकी बहुत आवश्यकता है ऐसे आयोजनों से समाज विकृति से बचता है। समाज में विकृति रोकने का कार्य धर्म करता है।विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि सोसद  ने जैन समाज का सम्मान बढ़ाया है। जैन समाज उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए सदैव ऋृणी रहेगी।  आभार पूर्व विधायक सुनील जैन ने किया।

श्मशान घाटों की सफाई

सागर।  नगर निगम आयुक्त एस.बी.सिंह के निर्देशानुसार नगर के 4 श्मशान घाटों की सफाई का कार्य किया गया।  तिली वार्ड स्थित श्मशान घाट गोपालगंज मुक्तिधाम नरयावली नाका वार्ड में सफाई की गई । सफाई कार्य में  चारों जोन के कर्मचारियों के साथ स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्व्च्दता निरीक्षक उपस्थित थे।

डॉ.गौर हमारी आस्था के प्रतीक:शैलेंद्र

सागर। डॉ.हरीसिंह गौर की पुण्य तिथि पर शनीचरी स्थित बंगला स्थित परिसर में विधायक शैलेंद जैन द्वारा कन्याभोज एवं श्रृद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर गौर स्मृति युवा संगठन के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने विधायक शैलेंद्र जैन के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने उपस्थित लोगों एवं बच्चों को फल भी वितरित किये। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि डॉ.हरीसिंह गौर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज हमने यह जो कार्यक्रम आयोजित किया है। इसका उद्देश्य हमारे जनमानस का इस जन्मस्थली के प्रति जुडाव करना है। चूंकि डॉ.गौर हमारी आस्था एवं श्रृद्धा के केंद्र हैं जिनके कारण आज सागर का युवा विभिन्न पदों पर पहुंचा है और उनकी यह जन्मस्थली उपेक्षा का शिकार है।

महिला मोर्चा ने किया पहलवान बब्बा
मंदिर में सुन्दरकांड पाठ

सागर।  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर सागर भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह के नेतृत्व एवं जिला भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह के तत्वाधान में अटल बिहारी वाजपेयी की दीर्घ आयु एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना के लिए पहलवान बब्बा मंदिर में सुन्दर कांड का पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. श्रीमती साबिया खान, श्रीमती नीलू अग्रवाल, श्रीमती कंचन पाण्डेय, श्रीमती माया चौबे, श्रीमती गनेशी बाई, श्रीमती गीता नामदेव, श्रीमती संजना, श्रीमती सरिता उपस्थित थे।