मंगलवार, 28 मई 2013

अन्याय



अनुसूचित जाति की महिला,सहती है अपमान के घूट
पंचायत मंत्री भार्गव ने
                     कमाएं करीब दो करोड़
मनोज शुक्ला
सागर। म प्र के पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव अनेक वर्षों से अपने पद का बेजा लाभ उठा रहे है। मंत्री प्रदेश के हैं लेकिन सभी आयोजनों का केंद्र उनका विधान सभा क्षेत्र रहली ही रहता है। हालत यह है कि अकेले मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में ही वे करीब दो करोड़ का लाभ कमा चुके हैं। साथ ही नगर पालिका गड़कोटा के मूल आयोजन पर काबिज हैं जिससे कन्यादान की आड में अपनी जीत का रास्ता बना लेते हैं। चूंकि नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूचित जाति  की महिला है, इसलिए वर्षों से वह अपमान का घूट पीकर रह जाती है। दूसरी ओर उपाध्यक्ष सवर्ण जाति के है इसलिए उन्हे तब्ब्जो दी जाती है।
       गौरतलब है कि 28 मई 2013 को मुख्यमंत्री के सामने समूहिक विवाह होते रहे और उन्हे भी कोई आपत्ति नहीं रहीं, जिससे लगता है कि वे भी दलित महिला के अपमान में भागीदार हैं। पंचायत मंत्री के अनुसार 12हजार विवाह करा चुके हैं। इस बार उनका संकल्प है कि 2100 विवाह कराएंगे। लेकिन उनके इस दावे का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि लक्ष्य कि पूर्ति नगर पालिका के खाते में गिनी जाति है। फिर भी मंत्री पद का रुतबा उनके फर्जी दावों पर पर्दा डालकर रखे है। यही नहीं इस आयोजन की आड में अपने समर्थकों को लूटने में कोई कसर नहीं छोडते हैं।
उजागर नहीं होने देते गलतियाँ
       मीडिया को पूरे-पूरे पेज के विज्ञापन देकर अपनी गलतियों को उजागर नहीं होने देते हैं। इनमें भी दलाली का खेल चल रहा है।  जिन अखबारों का अस्तित्व नहीं है उन्हें विज्ञापन और जिन्हे मिलना चाहिए उनका पत्ता दलाल साफ करा देते हैं। मंत्री वैसे कितने सक्षम है यह इसी बात से पता चलता है की जबरन पंचायत और सामाजिक न्याय से विज्ञापन दिलाया। फलस्वरूप पिछले वर्ष का भुगतान लंबित है, फिर भी वे अपने ही विभाग  के अधिकारियों का  कुछ नहीं बिगाड़ सके हैं। जबकि इस बार 20लाख से अधिक का बजट है पिछले वर्ष भी करीब-करीब इतना ही बजट था।
 बिना आर ओ के ही प्रकाशन
         इस बार भी विभाग की ओर से कोई भी आर ओ जारी नहीं किया गया है। यदि असली आर ओ जारी होता तो नियमानुसार विज्ञापन माध्यम  जारी होता लेकिन यहाँ तो बिना आर ओ के ही प्रकाशन करा दिया है। सामाजिक न्याय के उपसंचालक से जब 27 मई की रात में संपर्क किया तो उन्होने स्पष्ट कहा था कि उन्होने कोई विज्ञापन जारी नहीं किया है। इसके अलावा मंत्री योजना से अधिक दहेज देकर दहेज प्रथा को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी लालच में योजना का लाभ वास्तविक गरीब,निर्धन, विधवा आदि हितग्राहियों को नहीं मिल रहा है। पंजीयन नगर पालिका के बजाय मंत्री की टाकीज़ में करके लाभान्वितों कि वास्तविकता को छुपाया जाता है। लेकिन दबंग  नेता के खिलाफ मोर्चा कौन खोले यह यक्ष प्रश्न वर्षों से मौन खड़ा है।                
 कांग्रेस की चरण वंदना
      कांग्रेस जैसा विपक्षी दल भार्गव की चरण वंदना में लगा है।  हालांकि नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कुछ दिनों पहले रहली विधान सभा को गोद लेने की घोषणा की थी। फिर भी वे यहाँ की कारगुजारियों से किनारा किए हैं। इस बेखबरी के बाद भी यह सीट जीतने की कांग्रेस तमन्ना रखती है। सत्ता के विकेन्द्रीकरण का नाम पंचायत  प्रणाली है, सामाजिक न्याय अपने आप में स्पष्ट है लेकिन गोपाल भार्गव ने परिभाषाएँ बादल दी है। दोनों ही विभागों में नियम  विरुद्ध कम चल रहे हैं।

शुक्रवार, 3 मई 2013

अवार्ड


आई.पी.एस अवार्ड

सागर।पंकज श्रीवास्तव पुलिस महानिरीक्षक सागर जोनसागर द्वारा अपने कार्यालय में संभाग के डी.आई.जी एवं पंाचों जिले के पुलिल अधीक्षकों की मीटिंग ली गइर्। जिसमें कानून व्यवस्था एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चर्चा की गई साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मीटिंग मे उपस्थिती ए.के. पाण्डे पुलिस अधीक्षक दमोह को आई.पी.एस अवार्ड के स्वरूप में आई.पी.एस का पदचिन्ह पुलिस महानिरीक्षक सागर द्वारा लगाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों नें पुलिस अधीक्षक दमोह को बधाई दी।
प्रदेश विकसित राज्य की श्रेणी में सुमार: सांसद
सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश के विकसित राज्य की श्रेणी में तेजी से सुमार हो रहा है और इसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। यह बात उन्होंने खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरीआगासिर्समूडऱीविदवासनकौलुआ सेवन एवं मडिय़ा ग्रामों में कही।
सांसद भूपेन्द्र सिंह ने उक्त ग्रामों का दौरा कर आगामी 14 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खुरई आगमन की जानकारी ग्रामीणों को दी एवं ग्रामीणों से अपील की कि मुख्यमंत्री की आमसभा में जरूर पहुंचे और प्रदेश के विकास एवं योजनाओं की जानकारी हासिल करें। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। कांगे्रस  के काल में प्रदेश बिजलीसडक़सिंचाई जैसी समस्याओं से ग्रस्त था। लेकिन अब भाजपा के कार्यकाल में 24 घंटे घरेलु बिजली मिलेगी तथा किसानों को सिंचाई के लिए 8 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा देश को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने तरक्की और विकास का एक मॉडल दिया था। लेकिन कांगे्रसनीत यूपीए सरकार ने देश को विनाशघोटालेमंहगाईभ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। सांसद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की तर्ज और विचारधारा पर प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काम कर रहे हैं। इसलिए आम जनता अब उनको देश का प्रधानमंत्री पद के रूप में पसंद करने लगी है। इस दौरान सांसद भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आगासिर्स ग्राम में 14 लोगोंमूडऱी में 17 लोगोंविदवांसन में 22 लोगों एवं कोलुआ में 12 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
उक्त ग्रामों के दौरों के दौरान बांदरी मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह राजपूत धमेन्द्र सेठसौवीर जैनगंगा प्रसाद दुबेरामेश्वर पारासरपप्पू यादवसिरनाम सिंहराजाराम मोदीनरेश जैनमुकेश जैनराजेश रायराजेन्द्र जैनआशारामबलरामसनद साहूकाशीराम विश्वकर्मारमन सहगलरामकृष्ण यादवप्रताप सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
शिवराज सरकार महिलाओं की हितैषी: सरोज सिंह
सागर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने आगामी 4 मई को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में खुरई नगर व ग्रामीणखिमलासामालथौन एवं बांदरी मंडल की बैठक ली। 
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं जिसमें से कई योजनाएं हम महिलाओं के लिए हैं। जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजनाजननी सुरक्षा योजनागांव की बेटी योजनामंगल दिवस योजनाअति गरीब महिलाओं को प्रसव पूर्व राशि के लिए गोद भराई योजनानि:शुल्क साईकल वितरण योजनाप्रतिभा किरण योजनाइंदिरा आवास योजनामजदूर सुरक्षा योजना जैसी कई योजनाएं क्रियान्वित हो रहीं हैं। इसलिए हमारा उत्तरदायित्व है कि हम सभी अधिक से अधिक संख्या में खुरई पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत करें।
श्रीमती सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा वे घर-घर जाकर पीले चांवल देकर मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में उपस्थित होने का आमंत्रण दें। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर महिलाए बहुत उत्साहित हैं और खुरई विधानसभा क्षेत्र की हजारों महिलाएं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. साबिया खान ने की एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में अनिता बेलापुरकर रहीं। यह जानकारी महिला मोर्चा की प्रवक्ता क्लीं राय ने दी।
इस अवसर पर श्रीमती मंजू राजपूत खुरई ग्रामीण मण्डल अध्यक्षखुरई नगर मण्डल अध्यक्ष मोना सिंघई खिमलासा मण्डल अध्यक्ष रामरती सिंह ठाकुरमालथौन मण्डल अध्यक्ष बेबीराजा बुंदेलाबांदरी मण्डल अध्यक्ष शारदा लोधीआभा सेठ खुरईचंदा मोदीमनीषा गुरहामेवा ठाकुरमंजू राजपूतछाया यादवमधु जैनसिया बाई विमला तिवारीलक्ष्मी बाईबैजंती बाईहरी बाईमीरा नामदेवकमल रानीगिरजा रानीरामरानीशशि नामदेवममता यादवमधु दुबे बेसरासीता प्रजापतिबेबी राजा किशनगढ़गायत्री नामदेवयशोदामंजूलता सतभैयागिन्नी राजा बुंदेलासीमा रायशशि प्रभाकमला बाई लोधीमिथलेश सुडेलेपार्वती बाईनन्ही बाईरामरानी आदिवासीममता यादवकमला विश्वकर्माकमलरानी पटैल शामिल थीं।

प्रकरण दर्ज



२०० अज्ञात लोगों के
खिलाफ प्रकरण दर्ज 







कांग्रेस के प्रदर्शन में तोडफोड

सागर। एस्सेल बिजली कंपनी कांग्रेस के विरोध से डर गई। बकायदा जब कांग्रेस ने आंदोलन का एलान किया था,उन्ही के प्रदर्शनकारियों ने तोड़ फोड़ की फिर भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराना यही सिद्ध करता है। पथराव व तोडफ़ोड़ और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भी भांजी। पूर्व घोषणा के अनुसार जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष हीरासिंह राजपूत के नेतृत्व में आफिस के अंदर घुसने की कोशिश की। कुछ देर में ही पथराव शुरू हो गया। युवा कार्यकर्ता दीवार फांदकर कंपनी के दफ्तर के ऊपरी भाग में पहुंच गए और वहां लगे पोस्टर फाड़ दिए व लाइटें तोड़ डालीं। पुलिस ने कुछ नहीं किया। हंगामे में सीएसपी सोनकर घायल हुए हैं।
       प्रदर्शन और तोडफ़ोड़ के बाद एसपी अभयसिंह ने बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचकर जायजा लिया। तोडफ़ोड़ व पथराव आदि की जानकारी सीएसपी सोनकर से ली। गोपालगंज टीआई एसएस बघेल के अनुसार एस्सेल के बिजनेस हेड संजय भगत की रिपोर्ट पर अज्ञात 200 लोगों के खिलाफ धारा 147, 427, 294, 506 एवं धारा 3 लोक संपत्ति क्षति अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरे प्रदर्शन की वीडियोग्राफी भी कराई है। इसके बाद भी मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ बनाना पुलिस के लिए भी उचित नहीं कहा जा सकता है। हालांकि दिखावे के लिए तो कांग्रेस नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को कंपनी के दफ्तर पर पथराव रोकने कहा था प्रदर्शन में हुकुम चौधरी
, स्वदेश जैन, सुनील जैन, सुरेंद्र चौधरी, विक्रम चौधरी, गोल्डी केशरवानी, , नैवी जैन, अखिलेश केशरवानी, चक्रेश सिंघई, विजय साहू, शारदा खटीक, आशीष ज्योतिषी, राम शर्मा, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  



गुरुवार, 2 मई 2013

मशाल जुलूस


 एस्सेल के खिलाफ प्रदर्शन


 मशाल जुलूस में रेखा की साड़ी जली
कांग्रेस-भाजपा दोनों ही विरोध कर रहे है,जिससे भाजपा के लिए संकट खडा हो गया है।भाजपा अपनी ही सरकार की बिजली कंपनी के नाम पर खिलाफत पर उतर आई है।सांसद-विधायक दोनों ही इसमें षामिल है जिसे उचित तो नहीं कहा जा सकता है। नरयावलि विधायक प्रदीप लारिया ने भी ज्ञापन सौंपकर विराध दर्ज कराया

सागर। कांग्रेस पार्टी के मशाल जुलूस प्रदर्शन के दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की साड़ी जल गई, लेकिन उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा।  दो कांग्रेस कार्यकर्ता के कपड़ों में आग लग जाने के कारण वे बुरी झुलस गए हैं। एक कार्यकर्ता का तो पूरा पैर जल गया है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस निजी बिजली कंपनी एस्सेल के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला इस दौरान तीन बत्ती पहुंचने पर एक मशाल से आग का गोला छूटकर हरप्रसाद विश्वकर्मा के ऊपर जा गिरा जिससे उसके कुर्ते-पायजामे में आग लग गई। किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक उसका पैर काफी जल चुका था। एक अन्य कार्यकर्ता कुंजी लडिय़ा का पैर भी नीचे की ओर जल गया है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार स्थानों से निकले मशाल जुलूस एस्सेल के विरोध में चार स्थानों से अलग-अलग मशाल जुलूस निकाले। बड़ा बाजार से निकले जुलूस में त्रिलोकी कटारे, सुनील जैन, सहित अनेक कार्यकर्ता थे। लच्छू चौराहे से निकले जुलूस में स्वदेश जैन, , शरद पुरोहित, , कैलाश सिंघई आदि थे। विजय टॉकीज चौराहे से निकले जुलूस में आशीष ज्योतिषी, सहित कार्यकर्ता शामिल थे। राधा तिराहा से निकले जुलूस में जितेंद्र चावला, संजय भाई पटेल आदि सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद समापन कांग्रेस कार्यालय के सामने हुआ। प्रदर्शन में लक्ष्मीनारायण सोनकिया, विक्रम चौधरी, डॉ. दिनेश पटेरिया, राम शर्मा,, सत्यम मिश्रा, राजाराम सरवैया सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल हुए। 
रक्षित केन्द्र का निरीक्षण

सागर। पुलिस उप. महानिरीक्षक सागर द्वारा रक्षित केन्द्र सागर का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम कर्मचारियों का टर्न-आउट चैक किया। अच्छे टर्न-आउट वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया तथा ड्रिल, परेड मार्च पास्ट, बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। परेड के बाद उनके द्वारा शासकीय वाहनों का रख-रखाव एवं एम.टी शाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत दरबार का आयोजन कर अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्यांए सुनी गई। निराकरण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने के संबंध में संबंधितों को आदेशित किया गया। आयोजन में अभय सिंह, पुलिस अधीक्षक सागर, डी.आर तेनीवार अति. पुलिस अधीक्षक सागर, समस्त अनु. अधि. पुलिस जिला सागर, मयंक सिंह, रक्षित निरीक्षक सागर एवं  अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।