बुधवार, 6 मार्च 2013

रहस मेला


रहस-लोकोत्सव का शुभारंभ आज
सागर।जिले के तहसील मुख्यालय गढ़ाकोटा में ऐतिहासिक रहस मेले और लोकोत्सव के बहुआयामी और बहुउद्देशीय आयोजनों की शुरूआत होने जा रही है । यह महोत्सव 7 मार्च से 24 मार्च तक प्रतिदिन मनाया जायेगा जिसमें विभिन्न लोकोपगी कार्यक्रमों के साथ लोकरंजक आयोजनों को भी सम्मिलित किया गया है । प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में इस रहस-लोकोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के संस्कृति, उच्च शिक्ष एवं जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और पूर्व मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर करेगे । इस अवसर पर अरविन्द मेनन, सांसद भूपेन्द्रसिंह ठाकुर व शिवराजसिंह लोधी, जिले के सभी विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगे ।
                         गढाकोटा के रहस मेला ग्राउन्ड में आयोजित इस बहुआयामी महोत्सव का शुभारंभ 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से होगा । इसके पूर्व रहली विधानसभा क्षेत्र के युवाओं द्वारा वाहन रैली आयोजित की गई है जो ग्राम चनौआ से प्रारंभ होकर गढ़ाकोटा पहुंचेगी । महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर संपन्न कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण भी होगा ।गढाकोटा में 7 मार्च से 24 मार्च तक चलने वाले इस बहुआयामी आयोजन में  बहुतायत लोगो को शासन की सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ उनकी पात्रतानुसार दिलाने के अनेक आयोजन, लोगो को स्वास्थ्य सुविधायें, निःशक्तो की जांच के साथ प्रमाण पत्र मिले और उन्हें योजनाओं में लाभांवित किया जाये, किसानो को खेती की उन्नति की तकनीक व ज्ञान मिलें, पंचायतों और पदाधिकारियों को सशक्त करने उन्हें प्रशिक्षण व अधिकार समझाने, बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने और महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन आदि पर केन्द्रित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां इस वृहद आयोजन में होगी और प्रत्येक आयोजन पर महत्वपूर्ण और अति महत्वपूर्ण विभूतियों की सहभागिता रहेगी । इन सभी आयोजनों के साथ ही साथ मेले में आने वाले लोगों को आनंदित करने के लिये लोकोत्सव भी होगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक कला मण्डालियॉं मेले में अपनी प्रस्तुतियां देंगी ।
प्रभारी मंत्री 8 को मेले में भाग लेगे
जिले के प्रभारी मंत्री  राघवजी 8 मार्च को जिले के गढ़ाकोटा तहसील मुख्यालय में आयोजित अन्त्योदय मेले में भाग लेगे । अधीकृत जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री राघवजी 7 मार्च की रात्रि में सागर आयेगे और 8 मार्च को प्रातः 11.30 बजे सागर से गढ़ाकोटा के लिए प्रस्थान करेंगे । प्रभारी मंत्री अपरान्ह एक बजे से गढ़ाकोटा में पंचायत मंत्री  गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित अन्त्योदय मेले का शुभारंभ करेगे । आप शाम 5 बजे सागर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

सोमवार, 4 मार्च 2013

कार्रवाई


26 दुकानों के अनुबंध  निरस्त

सागर। पालिक निगम सागर द्वारा बकायादारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बेदखली की कार्यवाही कर आवंटन को निरस्त कर दिया गया है। जिसमें मकरोनिया अवंतिबाई काम्पलेक्स, महाराणा प्रताप काम्पलेक्स भगवानगंज, तहसीली मार्केट के दुकानदारों के आवंटन निरस्त किए गए है। मकरोनिया अवंतिबाई काम्पलेक्स के राजेन्द्र नायक जयंत बिलानी विजय कुमार जैन पार्वती सोनी डा.विजय शुक्ला विजय कुमार जैन यू.बी.सिंह मौर्य बलराम तिवारी नर्मदा प्रसाद तिवारी प्रदीप जैन नितिन जैन नरेन्द्र यादव अनिल लहरवानी मुकेश जैन राजेश चिंतामन रिक्त भूमि महाराणा प्रताप काम्पलेक्स भगवानगंज के हरपाल सिंह कुलवीर सिंह चंद्रभान बुधवानी रमेश कुमार हरजानी भगवानदास पटैल तहसीली मार्केट याशवंत राव गजेन्द्र ठाकुर यतेन्द्र सिंह ठाकुर रीतेश पांडेय संजय यादव तरूण गुप्ता  से राशि बकाया लेना है।
            आयुक्त सूर्यभान सिंह ने बताया कि बकायादारों के विरूद्ध परिसर बेदखली अधिनियम के अनुसार कार्यवाही कर आवेटन निरस्त कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा 5 मार्च 2013 को कब्जा लेने की कार्यवाही की जावेगी। बकाया वसूली के लिए न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया जावेगा। जिन आवंटियों दुकान/भवन की लीज अनुबंध की अवधि समाप्त हो गई है तो अतिक्रमण समझा जाकर उन्हें बेदखल करने की कार्यवाही की जावेगी। बाजार शाखा की दुकानों साबूलाल मार्केट, बक्शीखाना, निगम मार्केट, नया बाजार, सुभाषनगर के बकायादारों को 3 दिन के अंदर राशि जमा करने के नोटिस दिए गये ै। राशि जमा न करने पर आवंटन निरस्त किए जाने की कार्यवाही की जावेगी।

पेयजल सप्लाई बंद

नगर पालिक निगम सागर द्वारा म.प्र.गृह निर्माण मंडल द्वारा बल्क सप्लाई नल कनेक्शन की जलकर की बकाया राशि 37 लाख 9 हजार 710 रू. जमा करने हेतु  27 फरवरी को अंतिम नोटिस दिए जाने के बाद भी बकाया राशि गृह निर्माण मंडल द्वारा जमा न करने के कारण 5 मार्च से पेयजल की सप्लाई बंद की जावेगी। 

मेला



गढाकोटा का  रहस लोकोत्सव

सागर । जिले के तहसील मुख्यालय गढाकोटा में प्रतिवर्ष बसंत पंचमी से एक माह तक लगने वाले ऐहितासिक रहस मेले को बहुआयामी और बहुउद्देषीय बनाने के लिये प्रदेष के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और सामाजिक न्याय मंत्री  गोपाल भार्गव की अगुवाई में लगातार प्रयास जारी है । इसी कडी में वर्ष 2013 में यह बहुआयामी आयोजन 7 मार्च से 24 मार्च 2013 तक संपन्न होगा जिसमें बहुतायत लोगो को शासन की सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ उनकी पात्रतानुसार दिलाने के अनेक आयोजन होंगे, लोगो को स्वास्थ्य सुविधायें, निःषक्तो की जांच के साथ प्रमाण पत्र मिले और उन्हें योजनाओं में लाभांवित किया जाये, किसानो को खेती की उन्नति की तकनीक व ज्ञान मिलें, पंचायतों और पदाधिकारियों को सषक्त करने उन्हें प्रषिक्षण व अधिकार समझाने, बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने और महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन आदि पर केन्द्रित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां इस वृहद आयोजन में होगी और प्रत्येक आयोजन पर महत्वपूर्ण और अति महत्वपूर्ण विभूतियों की सहभागिता रहेगी । इन सभी आयोजनों के साथ ही साथ मेले में आने वाले लोगों को आनंदित करने के लिये लोकोत्सव भी होगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक कला मण्डालियॉं मेले में अपनी प्रस्तुतियां देंगी ।रहस मेले के आयोजन की पूर्व तैयारियों और व्यवस्थाओं को पूरा कराने के उद्देष्य से कलेक्टर ने सोमवार को सागर में आयोजित बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष जारी कर दिये है और समस्त तैयारियां समय पर पूरा कराने की अपेक्षा की है।

रहस मेला में

7मार्च : कार्यक्रम का शुभारंभ एवं विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम,8मार्च:   जिला स्तरीय अन्त्योदय मेला,9मार्च:डीपीआईपीआई महिला स्व सहायता समूहों का संभाग स्तरीय सम्मेलन,10मार्च:स्पर्ष अभियान-जिला स्तरीय स्पर्ष षिविर,11मार्च:      जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला12-13मार्च:रोजगार मेला,14मार्च:कृषक सम्मेलन/लोकोत्सव राज्य स्तरीय भजन मण्डलियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता का आयोजन,15मार्च: त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों का प्रषिक्षण/ सम्मेलन/लोकोत्सव/कृषक सम्मेलन,16-24मार्च:अशासकीय कलामण्डलियों की दिन में प्रस्तुतियां/प्रतियोगिता आदि, रात्रि में रामलीला होगी। 

शुक्रवार, 1 मार्च 2013

एसवीएन में अतंरराष्ट्रीय सेमीनार


भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रकाश  डाला
सागर।स्वामी विवेकानंद विश्विद्यालय में ग्लोबल इनोवेषन्स इन साइन्स एन्ड मेनेजमेन्ट पर अतंराष्ट्रीय सेमीनार सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय बात यह है कि बुन्देंलखण्ड क्षेत्र में इस प्रकार के अतंराष्ट्रीय सेमीनार में लगभग छः देषों जिसमें अमेरिका, इग्लैंड, स्लोवेनिया, आदि देषों के प्रतिनिधियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। सेमीनार का उद्घाटन सत्र में कुलाधिपति डॉं. अजय तिवारी, कुलपति डॉं. अनिल तिवारी के साथ निकोस शोराहिडिस (यू.के.), डेमिजन शोतिक (स्लोवेनिया), रे हिटिच (लंदन) उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एस.बी.सिंह, विषिष्ट अतिथि प्रो. आर. नाथ, प्रो. जे.पी.एन. पान्डे, प्रो. रविन्द्र पान्डे शामिल थे। इस अवसर पर विष्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी ने विष्वविद्यालय की समिति प्रखर प्रज्ञा समिति के कार्याे का विस्तृत उल्लेख किया एवं बताया कि वि.वि. ने किस प्रकार षिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया साथ ही उन्हौने बताया कि स्वामी विवेकानंद विष्वविद्यालय गौर साहब के सपनों को पूर्ण करने के लिए कटिबद्ध है। वहीं कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने स्वामी विवेकानंद विष्वविद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर प्रकाष डाला, और कहा कि एस.व्ही.एन. वि.वि. एकमात्र ऐसा निजी वि.वि. है जिसने इतने कम समय अवधि में अतंराष्ट्रीय सेमीनार आयोजित कर दिया। अंतराष्ट्रीय सेमीनार के समन्वयक डॉ. राजेष दुवे ने सेमीनार के उदेष्य एवं नेषनल साइन्स डे पर प्रकाष डाला। वेल्स यूनिवर्सिटी से आये प्रो. रे हिटिज ने भारतीय अर्थव्यवस्था में इनोवेषन्स एवं विष्व अर्थव्यवस्था से तुलनात्मक अध्ययन पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। जबकि प्रो. निकोस शोराहिडिस (यू.के.) ने प्रबंधन पर अपने विचार रखते हुए बुदेंलखण्ड क्षेत्र के युवाओं को अवसरों की उपलब्धता पर विचार व्यक्त किया। प्रो. डेमिनिज कोटिक (स्लोवेनिया) ने अपने शोधपत्र में विष्व अर्थव्यवस्था एवं भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रकाष डाला। प्रो. नाथ ने नेनो टेक्नालॉजी पर प्रकाष डाला।   प्रो. एस.बी. सिंह ने समाज नवनिर्माण में षिक्षा की महत्वता पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रो. के.पी. चर्तुवेदी ने (भोपाल ) ने इलेक्ट्रिल रिर्सोसेस पर अपने विचार रखें। प्रो. सुबोध पान्डे (वि.वि. सागर) ने आर्थिक आतंकवाद पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में विषेष रूप  से शोध पत्र प्रस्तुत करने वालों में प्रो. अरूण शाडिन्ल्य, प्रो. समीर शर्मा, प्रो. प्रवीण पाठक, प्रो. आलोक सहाय, डॉ. रत्नेष दास, डॉ. नीरज दुबे, डॅा. रनवीर सिंह सहित अनेकों विद्वान शामिल हुये। समन्वयक डॉ. बद्री विषाल तिवारी, डॉ. आर.के. नगाइच, डॉ. प्रमेष गौतम सहित वि.वि. परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कुलाधिपति एवं कुलपति ने विष्वविद्या

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

सागर महोत्सव का आगाज



देवी आराधना के नौरता नृत्य
को दर्शकों ने खूब सराहा
सागर।सागर जिला मुख्यालय पर सांध्यकालीन रंगारंग सागर महोत्सव का शुभारंभ हुआ।जिसमें पहले दिवस इन्दौर के साबरी ब्रदर्स के कब्बाली गायन और कु.शालिनी तिवारी ग्रुप के कलाकारों के देवी आराधना नौरता नृत्य का मंत्र मुग्ध होकर दर्षकों ने आंनद उठाया और तालियों की गडगडाहट से कलाकारों की हौसला आफजाई की ।
       शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से हुआ जिसकी संगीतमय प्रस्तुति आदर्ष संगीन महाविद्यालय सागर से सम्बद्व कला धर्मियों ने प्राचार्य सुनील भट्ट के नेतृत्व में दी । सरस्वती वंदना के पष्चात कु.शालिनी के सांस्कृतिक दल की कन्याओं ने नवरात्रि के पर होने वाले नौरता नृत्य की मनोरम प्रस्तुतियां दी । उल्लास एवं उमंग के साथ धार्मिक आस्था की अभिव्यक्ति को दर्षित करने बुन्देलखण्ड क्षेत्र के इस लोकप्रिय लोकनृत्य को दर्षक मंत्र मुग्ध देखते रहे और अंत में तालियों की गडगडाहट से दर्षकों ने कलाकार कन्याओं की खूब सराहना की ।
      रंगारंग प्रस्तुतियां की अगली कड़ी में इंदौर के साबरी ब्रदर्स जिन्होने 21 मिनिट लम्बा गाना गाकर लिम्का बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है । उन्होंने जैसे ही श्अल्लाहू-अल्लाहू,जब ना ता कुछ यहां,-मगर तू ही तू, तू ही तू श्                          कब्बाली का गायन शुरू किया वैसे ही दर्षकों व श्रोताओं ने साबरी बन्धुओं की तालियों से सराहना कर दी । देर रात तक चले प्रथम दिवस के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां ठंड होने के बाबजूद दर्षक पूरे समय आनंद उठाते रहे ।
महेश्वर की साड़ियां रहीं
आकर्षण का केन्द्र
सागर।शासन द्वारा महिलाओं की सक्तीकरण की दिशा  में अनेक प्रयास जारी है । इसी क्रम में महिला वित्त एवं विकास निगम के तत्वाधान में सागर जिला मुख्यालय में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ममत्व मेला चल रहा है । जिसमें 22 जिलों के महिला स्वं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा स्टाल लगाकर उनके द्वारा निर्मित सामग्री का बिक्रय किया जा रहा है । ममत्व मेले के पहले दिन महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टालां से उनके द्वारा निर्मित उत्पादो की 55 हजार रूपये की सामग्री लोगो ने खरीदी । स्थानीय खेल परिसर के बाजू बाले मैदान में संचालित ममत्व मेले में  महेष्वर की साड़ियों के स्टालों और बैतूल मुस्कान के स्टाल आकर्षण का केन्द्र रही जिनमें उपभोक्तओं और विषेष रूप से महिला उपभोक्ताओ की भीड़ लगी रही और ये दोनो स्टाल आकर्षण का केन्द्र रहे ।

प्रशासनिक हलचल

 

पोषणयुक्त भोजन करायेगे

सागर।सागर संभाग के आयुक्त आर.के.माथुर ने कुपोषण मुक्ति के लिये समाज में जनजागृति के लिये अभिनव प्रयास की शुरूआत की है जो बदस्तूर जारी है । इसी क्रम में  6 मार्च को दोपहर 12 बजे से कमिश्नर  माथुर संभाग के विभिन्न जिलों के चिन्हित कुपोषित बच्चों को अपने निवास पर पोषणयुक्त भोजन करायेगें । साथ ही बच्चों के अभिभावको को इन बच्चों की देखभाल के संबंध में आवश्यक परामर्श दिलायेगें

जनसुनवाई

इंडियन बैंक ने नहीं दिया ऋण

सागर । कलेक्टर  योगेन्द्र शर्मा ने जनसुनवाई में 95 आवेदकों की समस्याये सुनी और उन्हें निपटाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ।कलेक्टर कक्ष में सम्पन्न जनसुनवाई में ग्राम पंचायत बेरखेरी के नेहा महिला स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों ने आवेदन दिया कि उनका दूध डेरी का ऋण प्रकरण 17 मार्च 2010 को स्वीकृत हो चुका है और जिला पंचायत के माध्यम से इण्डियन बैंक सागर को 80 हजार की अनुदान राषि भी जमा हो गई है । किन्तु आज दिनांक तक ऋण राषि का वितरण नहीं हुआ है । इस संबंध में कलेक्टर ने लीड बैंक अधिकारी को त्वरित कार्यवाही के निर्देष दिये । जनसुनवाई में ग्राम कानाखेडी के श्री गोरी यादव ने आवेदन दिया कि सोयाबीन की थ्रेसिंग करते समय उनका बायां हाथ कट गया है उन्हें आर्थिक सहायता दिलाई जाये । इस संबंध में कलेक्टर ने आवेदक का मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना का आर्थिक सहायता प्रकरण बनाये जाने संबंधित तहसीलदार को निर्देषित किया । जनसुनवाई में ग्राम कठोदा केी गुबरा अहिरवार ने आवेदन दिया कि कलेक्टर न्यायालय द्वारा 11 अक्टूबर 2012 को पारित आदेश में ख.नं. 311/3 की भूमि रकबा 1.15 हेक्टर राजस्व रिकार्ड में आवेदक का नाम दर्ज करने के निर्देश दिये गये है । किन्तु आज दिनांक तक राजस्व रिकार्ड में उनका नाम दर्ज नहीं हुआ । इस संबंध में कलेक्टर ने एस.डी.एम. राहतगढ को आवेदक का नाम रिकार्ड में दर्ज करवाने के निर्देष दिये साथ ही कार्यवाही में विलम्ब करने वाले दोषी अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही के प्रस्ताव भी भेजने के निर्देष दिये । जनसुनवाई में तुलसीनगर वार्ड सागर निवासी हुकुम अहिरवार ने आवेदन दिया कि उन्हें अन्त्यावसायी समिति की पवन पुत्र योजना में आटो रिक्षा मिला था उन्होंने कुछ दिनो आटो चलाया और किष्ते भी जमा की है । अब उनके हाथ पांव में लकवा लग गया है इसलिये वे आटो चलाने में असमर्थ है । उन्होंने उक्त आटो रिक्षा जप्त कराकर नीलाम कराने का अनुरोध किया ताकि बैंक का कर्जा चुकता हो सके । इस संबंध में कार्यपालन अधिकारी अन्त्यावसायी समिति को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये जनसुनवाई में

 आर्थिक मदद

जनसुनवाई में सिविल लाईन सागर निवासी लीला धारू ने आवेदन दिया कि उन्हें पूर्व में अटैक पड़ चुका है और अब पैरालाइसिस हो गया है उन्होंने परिवार के लालन पोषण हेतु सहायता राषि की मांग की । इस संबंध में आवेदक को रेडक्रास समिति के माध्यम से दो हजार रूपये की सहायता स्वीकृत की गई । इसी तरह ग्राम मूड़रा निवासी  रामप्रसाद अहिरवार और गुरूगोविन्दसिंह वार्ड सागर निवासी श्री बुद्ध सुमन दोनो विकलांग व्यक्तियो को एक-एक हजार रूपये की सहायता आदिम जाति विभाग की अतिसंकटापन्न स्थिति में सहायता योजना में स्वीकृत की गई । इसके साथ ही बुद्ध सुमन जो 12वीं पास है और कम्प्यूटर डिप्लोमाधारी है उन्हें रोजगार दिलाने के लिये अन्त्यावसायी समिति के माध्यम से स्वरोजगार प्रकरण बनवाने के निर्देष अन्त्यावसायी समिति के कार्यपालन अधिकारी को दिये गये ।

समीक्षा बैठक आज

सागर।संभागायुक्त आर.के.माथुर 6 मार्च को सागर जिले में संपादित विभिन्न शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन संबंधी समीक्षा बैठक लेगे ।स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 6 मार्च को दोपहर 12.30 बजे से आयोजित इस बैठक में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने सर्वसंबंधित शासकीय अधिकारियों को समय पर पूर्ण जानकारी लेकर उपस्थित होने के निर्देष दिये हैं ।