रविवार, 3 फ़रवरी 2013

मोर्चा का गठन


भाजपा महिला मोर्चा का गठन
सागर।  भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने ग्रामों का दौरा कर पंचायत स्तर पर भाजपा महिला मोर्चा का गठन किया।
श्रीमती सरोज सिंह ने ग्राम बहेरिया साहनी मेें श्रीमती प्रानबाई ठाकुर को अध्यक्ष एवं विनीता बाई को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। ग्राम मडैया गौंड़ में महिला मोर्चा में श्रीमती ताररानी मरकाम को अध्यक्ष और श्रीमती गेंदारानी मरकाम को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
इस अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हितार्थ अनेक कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा में जोडने का काम किया है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि ससंद और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिया जायें।
इस अवसर पर जनपद सदस्य राकेश साहू, सरपंच शिवराज सिंह, हरकिशन ,चैन सिंह, राधारानी, रेखा, मायाबाई, कमलरानी, हरिबाई, बबीता, कल्पना पाल, कुमारी लोधी, कस्तूरीबाई, द्रोपती राय, लीलाबाई, गेंदारानी, शोभारानी, मीराबाई अहिरवार, सुशीला आदिवासी, विशाखादेवी, जैंंयंती आदिवासी, सुशीला पाल  सहित अनेक महिलाएं व ग्रामीण जन उपस्थित थें।


सांसद ट्राफी 2013
किंग स्टार सीसी व सनराईज सीसी के
बीच होगा खिताबी मुकाबला
सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित सांसद ट्राफी कास्कोबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन 16-16 ओवर के दो सेमी फायनल मैच खेले गए। जिसमें विगत तीन वर्षों से विजेता रही किंग स्टार की टीम ने इस वार फिर सेमी फायनल में अपनी जगह बनाई। वहीं दूसरी ओर लगातार अपने प्रतिद्वदियों को हराकर सनराईज सीसी फायनल में पहुंची।
उल्लेखनीय है कि विगत चार वर्षों से सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा संासद ट्राफी का सफलतम आयोजन किया जा रहा है।  किंग स्टार सीसी विरूद्ध सनराईज सीसी के बीच रविवार को सुबह 10 बजे फायनल मुकाबला होगा जो 20-20 ओवर का रहेगा। मैच उपरांत दोपहर 2 बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
दोनों मैचों में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम रविन्द्र चौकसे, समाज सेवी डॉ. संजीव मुखारया, मुख्य वन संरक्षक अजीत श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने खिलाडिय़ों से मिलकर मैच आरंभ कराए।  दो सेमी फायनल मुकावलों में पहला मैच किंग स्टार विरूद्ध फे्र ड्स सीसी खेला गया। टॉस जीतकर किंगे स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.4 ओवर में आल आउट होकर 125 रन बनाये जबावी पारी में फ्रेन्ड्स सीसी ने संघर्ष करते हुए 14.2 ओवर में 65 रनों पर ऑल आउट हो गई। किंग स्टार ने 61 रनों से मैच जीत लिया। जाहिद मिर्जा 31 रन व 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।
 दूसरा मैच दोपहर 12 बजे सनराईज सीसी विरूद्ध सांई सुपर वारियर्स के बीच हुआ। टॉस जीतकर सांई सुपर वॉरियर्स ने 15.2 ओवर में 74 रनों पर ऑल आउट हो गई। जबावी पारी में सन राईज सीसी ने 12.5 ओवरम में 79 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। शालू गौतम 17 रन व 2 विकेट लेकर मैन आफ द मैच रहे।


रविवार, 27 जनवरी 2013

सांसद क्रिकेट ट्राफी-2013



रोचक मुकाबले में सांसद इलेविन जीती
सागर। सांसद क्रिकेट ट्राफी 2013 के उद्घाटन अवसर पर खेले गए प्रदर्शन मैच में सांसद इलेविन की टीम ने पत्रकार इलेविन टीम को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया।
सांसद क्रिकेट ट्राफी के प्रदर्शन मैच में पत्रकार इलेविन टीम के कप्तान सुनील जैन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दस ओवर के निर्धारित इस प्रदर्शन मैच में पत्रकार इलेविन की टीम ने दस ओवर में 65 रन बनाकर सांसद इलेविन की टीम को 66 रन बनाने का लक्ष्य दिया। सांसद इलेविन की टीम ने 9 ओवर में इस लक्ष्य को पूरा कर पत्रकार इलेविन की टीम को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। इस प्रदर्शन मैच का उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बल्लेबाजी कर विधिवत शुभारंभ किया। इस प्रदर्शन मैच के अलावा चार मैच ननि स्टेडियम में खेले गए एवं दो मैच खेल परिसर मैदान में सम्पन्न हुए। इसी श्रृंखला में रविवार को 6-6 मैच ननि स्टेडियम एवं खेल परिसर में खेले गए। इस अवसर पर सांसद भूपेन्द्र सिंह, विभिन्न टीमों के खिलाड़ी तथा भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
सांसद ट्राफी से ली प्रेरणा
 अब प्रदेश स्तर पर होगा  
 मुख्यमंत्री खेल महोत्सव: शिवराज
सागर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सांसद क्रिकेट ट्राफी से प्रेरणा लेकर अब प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह बात उन्होंने खेल परिसर में सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित सांसद क्रिकेट ट्राफी के उद्घाटन पर कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष से प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री खेल महोत्सव होगा और क्रिकेट के अलावा उन खेलों को भी शामिल किया जाएगा जो खेल प्रदेश में विलुप्त होने की कगार पर हैं। जैसे कबड्डी और खो-खो। श्री चौहान ने कहा कि सांसद भूपेन्द्र सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद ट्राफी आयोजित कर अच्छा कार्य किया है। सांसद ट्राफी से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को खेलने के लिए एक मंच मिलता है और ये खेल प्रतिभाएं क्षेत्रीय स्तर से प्रदेश स्तर पर और प्रदेश स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर से अन्तर्राष्टीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि यहां की खेल प्रतिभाएं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलें। प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। इस अवसर पर सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर की सांसद क्रिकेट ट्राफी इतनी लोकप्रिय हो गई है कि इस ट्राफी में 64 टीमों को खिलाया जाना है। और आयोजन समिति के पास 260 टीमों ने एंट्री कराईं थीं। 64 टीमों का चयन करना कठिन था। आयोजन समिति ने ड्रा के आधार पर 64 टीमों का चयन किया। सांसद ने कहा कि सांसद क्रिकेट ट्राफी का आयोजन कराने के पीछे हमारा उद्देश्य है कि सागर संसदीय क्षेत्र के खिलाडिय़ों को एक अवसर देना है और उन्हें आगे बढ़ाना है।
सांसद जन चौपाल आज
सागर। सोमवार 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे से कलेक्टे्रट परिसर में सांसद जन चौपाल का आयोजन किया गया है। जन चौपाल में सांसद भूपेन्द्र सिंह नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं हल कराएंगे।




शनिवार, 26 जनवरी 2013

बुंदेलखंड को मिला गौरव



गणतंत्र दिवस समारोहःबच्चों की प्रस्तुतियां देख प्रफुल्लित हुए मुख्यमंत्री

चिंता सरकार करेगी सुख सुविधाओं की:शिवराज

खाना परोसा, मुख्यमंत्री ने

मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस के अवसर पर सागर में स्कूल बच्चों को दिये जाने वाले विषेष भोज में शामिल हुये । इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चियों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया । स्थानीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित भोज कार्यक्रम में  उन्होंने स्कूली छात्राओं के बीच बैठकर भोजन मंत्र का वाचन किया और अपने स्थान से उठकर स्वयं पुड़ी की थाल लेकर एक-एक बच्ची के पास पहुंचकर उन्होने पुड़ी परोसी। जब बच्चियों ने खाना प्रारंभ कर दिया तो उसके बाद ही मुख्यमंत्री ने बच्चियों के बीच बैठकर भोजन ग्रहण किया ।
सागर। तुम कर्तव्य निर्वहन करते रहो, तुम्हारी सुख सुविधाओं की चिंता सरकार करेगी,यह कहा  मप्र के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने। वे सागर के  पी.टी.सी. ग्राउन्ड में गणतंत्र दिवस 2013 के मुख्य समारोह में मुख्य आतिथ्य के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । साथ ही  वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सम्मान किया, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रषस्ति पत्र और समारोह में बेहतर प्रदर्षन के लिये पुरस्कार भी वितरित किये । साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेष को पूरी दुनिया में नंबर एक बनाना है।इस मौके पर अनेक घोशणाएं कीं। 
      जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि होमगार्ड के जवानों का पारिश्रमिक बढाने की मैं घोषणा करता हूं।  मध्यप्रदेष में शांति व्यवस्था बनाये रखने और डाकू उन्मूलन जैसे आंतरित सुरक्षा के लिये बेहतर कार्य करने के लिये पुलिस बलों की सराहना की । उन्होंने पुलिस बल बढाये जाने के लिये भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न करने और पुलिस कर्मियों की आवास व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधायें बढाये जाने के प्रति आष्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने सिहोरा क्षेत्र में बदमाष को पकडते हुए एक होमगार्ड जवान षिवराजसिंह लोधी को बलिदान हो जाने के कारण शहीद के परिवार को 10 लाख रूपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
सागर नगर की स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पी.टी. व्यायाम प्रर्दषन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उन्होंने मंच से घोषणा कर दी कि पी.टी. व व्यायाम प्रदर्षन में जिन 25 स्कूलों के बच्चे शामिल हुये उन सभी स्कूलों को 5-5 लाख रूपये का अतिरिक्त पुरस्कार दिया जायेगा । इसी तरह जिन स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किये है उन सभी स्कूलों को और बेन्ड प्रदर्षन करने वाली स्कूल को भी 5-5 लाख रूपये पुरस्कार मिलेगा । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एन.सी.सी. और स्काउड ट्रुप प्रदर्षन की सराहना करते हुए उन्हें भी पांच-पांच लाख का पुरस्कार देने के लिये आष्वस्त किया ।
         समारोह में पुलिसबल, एन.सी.सी.,स्काउटगाइड, बैण्ड दलों की टुकडियो ने बेहतर परेड प्रदर्षन किया । विभिन्न शासकीय विभागों ने शासन द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं पर आधारित झांकिया निकाली । इन दोनो गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मुख्यमंत्री ने प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले को पुरस्कृत किया ।
प्रषस्ति पत्र भेंट किये
समारोह में जिन अधिकारियों कर्मचारियों ने उल्लेखनीय कार्य किये है उन्हें भी मुख्य अतिथि ने प्रषस्ति पत्र भेट किये ।समारोह में वयोवृद्व स्वतंत्रता सग्राम सेनानी, मीसाबंदी, सांसद भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार नगर निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी,आई.जी.पंकज श्रीवास्तव कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा पुलिस अधीक्षक अभय सिंह और स्कूली बच्चे षिक्षक और बडी संख्या में नागरिकजन मौजूद थे ।
सांसद ट्राफी का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने सागर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के उपरान्त स्थानीय खेल परिसर मैदान में चैथी सांसद ट्राफी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । इसके साथ ही सागर में बहुप्रतिक्षित कम्यूनीटी हाल निर्माण के लिये भूमिपूजन कर आधारषिला रखी । सांसद ट्राफी के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल जीवन का अंग होते है।सांसद ट्राफी सागर व बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिये अच्छी शुरूआत है इससे जो प्रतिभायें राज्य व राष्ट्र स्तर पर अपना जौहर दिखायेगी उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा । उन्होंने बताया कि हमने युवा दिवस से मुख्यमंत्री ट्राफी की शुरूआत कर दी है।
सांसद ने बालिंग की, मुख्यमंत्री ने बेटिंग
मुख्यमंत्री ने सागर में सांसद ट्राफी का उद्घाटन सांसद इलेवन और पत्रकार इलेवन के ओपनिग मैच में पहली वेटिग करके किया। जिसके लिये सांसद भूपेन्द्र सिंह ने पहली बाल फेकी । समारोह में सांसद भूपेन्द्र सिंह ने सांसद ट्राफी का इतिहास बताया और कहा कि इस साल 64 टीमे खेल रही है । जबकि 200 टीमो के आवेदन आये थे।
अजा वर्ग के लोगो का सम्मान
मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति वर्ग की विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों का सम्मान किया । सागर में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के उपरान्त कच्छ कड़वा पाटीदार धर्मषाला पहुंचकर अनुसूचित जाति सम्मान समारोह में भाग लिया। इन वर्गो से संबंधित विभिन्न समाज के माते और मुखिया को शाल उढाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया । समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग की तरक्की हो किन्तु जो वर्ग सबसे पीछे है उनके साथ सरकार सबसे आगे खडी रहेगी । मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक शैलेन्द्र जैन के प्रस्ताव पर डा.हरीसिंह गौर के नाम पर प्रतिवर्ष षिक्षा के क्षेत्र में अच्छे काम करने वाले को एक लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा भी की । समारोह में विधायक ने मुख्यमंत्री द्वारा बाल्मीकि भवन निर्माण हेतु राषि स्वीकृत करने और संत रविदास मंदिर के विस्तार हेतु राषि उपलब्ध
कराने के प्रति आभार व्यक्त किया ।समारोह में  सांसद भूपेन्द्र सिंह महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार, निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी मौजूद थे।
मानव जीवन अनमोल है
मुख्यमंत्री ने उठाया रामकथा का लाभ
सागर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मनुष्य का जीवन अनमोल है । इसलिये सद्कार्यो से इसे सार्थक करें।उन्होंने कहा कि मानव जीवन का लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति होता है, जिसे तीन मार्गो पर चलकर प्राप्त किया जा सकता है । वे ग्राम ढ़ाना में आयोजित रामकथा के अवसर पर भक्तजनों को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ बैठकर रामकथा का लाभ उठाया। इस अवसर पर उन्होंने रामभजन सुखदायी, जपो रे मेरे भाई, ये जीवन दो दिन का भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।


बुधवार, 23 जनवरी 2013

अभिनंदन


बुंदेली परम्परा से होगा
मुख्यमंत्री का अभिनंदन 

सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में सलामी लेने सागर आ रहे मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का बुंदेली परम्परा के साथ अभिनंदन करें।
सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन बुन्देलखण्ड के विकास के लिए लगातार कृत संकल्पित हैं। आजादी के बाद बुंदेलखण्ड के मुख्यालय के लिए यह गौरवपूर्ण अवसर है कि गणतंत्र दिवस समारोह में सलामी लेने स्वयं मुख्यमंत्री सागर आ रहे हैं। अत: मुख्यमंत्री श्री चौहान का बुंदेली परम्परा के साथ अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों। 

ग्रामों का दौरा

सागर। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने ग्राम बम्होरी बीका, ग्राम बन्नाद, ग्राम चितोरा, ग्राम बेरखेड़ी गुरू में दौरा किया। उक्त ग्रामों ग्रामों में श्रीमती सरोज सिंह महिलाओं से रूबरू हुईं और उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण हेतु आश्वासन दिया। श्रीमती सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। श्रीमती सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश महिला सशक्तिकरण में देश में पहले स्थान पर हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में हुए कार्यों की विश्वस्तर पर सराहना हुई है। यही नहीं, महिला सशक्तीकरण विषय पर अपने विचार रखने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को संयुक्त राष्ट ने आमंत्रित किया है।
उन्होंने ने ग्राम पंचायत स्तर पर एक महिला अध्यक्ष नियुक्त किया ताकि वे गांवों की महिलाओं की समस्या उन तक पहुंचा सकें। कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, चंद्रभान पार्षद, राजेन्द्र सिंह, श्रीमती संतोष सिंह राजपूत, मोतीबाई अहिरवार, श्रीमती मीरा ठाकुर, श्रीमती सावित्री ठाकुर, श्रीमती कौशल्या, श्रीमती सरोज आठिया, श्रीमती आराधना सिंह, श्रीमती सुषमा पाराशर, श्रीमती प्रेमबाई ठाकुर, राजेश्वरी तिवारी, संतोष रानी पांडे, श्रीमती नीलू श्रीवास्तव, श्रीमती मीनाबाई लोधी, श्रीमती राधारानी लोधी, प्रयाग रानी सेन, खेमाबाई कोरी, हीराबाई पाल, रामरानी पाल, सुमतरानी, भागबाई कुमी, सरोज रानी लोधी, ग्यारानी पाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

मतदाता दिवस का आयोजन
  
सागर ।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय और सभी मतदान केन्द्रों में 25 जनवरी 2013 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में मीलाद-उन-नवी के उपलक्ष्य में घोषित शासकीय अवकाष के मद्देनजर सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन पूर्व 24 जनवरी को “लोकतंत्र में विष्वास रखते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने की शपथ” संबंधित कार्यालय प्रमुख और संस्था प्रमुख द्वारा ग्रहण कराई जायेगी ।राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा । इसी तरह जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र में भी मतदाता दिवस मनाया जायेगा ।

एफआईआर के निर्देष

सागर ।जिले में एक शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता के विरूद्ध राषन सामग्री गबन करने संबंधी एक प्रकरण में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी न्यायालय सागर द्वारा संबंधित विक्रेता की पुलिस थाने में प्राथिमिकी दर्ज कराने के आदेष और संबंधित से 2 लाख 20 हजार 497 रूपये की वसूली की जाने के आदेष पारित किये गये हैं।उल्लेखनीय है कि संजय कुमार जैन नायब तहसीलदार परसोरिया एवं आर.एम.सिंह सहायक आपूर्ति अधिकारी सागर द्वारा 9 नवम्बर 2012 को शासकीय उचित मूल्य दुकान पामाखेडी की जांच की गई जांच के दौरान विक्रेता जगदीष प्रसाद गोस्वामी शासकीय उचित मूल्य दुकान पामाखेडी द्वारा उपभोक्ताओं के राषनकार्ड अनाधिकृत रूप से अपने पास रखने एवं उन राषनकार्डो पर फर्जी तरीके से एन्ट्री दर्ज करने उपभोक्ताओं को राषन सामग्री का समय पर वितरण नही करने एवं प्राप्त राषन सामग्री अनाधिकृत रूप् से अपने पास रखने एवं बिना पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से राषन दुकान बंद करने खाद्य सामग्री का निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उपभोक्ताओं को वितरण करने बडे एवं प्रभावषाली लोगो को राषन सामग्री का अनाधिकृत रूप से विक्रय करने एवं प्राप्त राषन सामग्री में से अधिकांष राषन सामग्री उपभोक्ताओं को वितरण न कर फर्जी तरीके से विक्रय करने विक्रेता द्वारा जांच के समय एवं आदेष दिनांक तक स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी, आबंटन पंजी, उपलब्ध न करने जैसे गंभीर आरोप पूर्णतः सिद्ध होने से इस न्यायालय के खाद्य प्रकरण क्रमांक 29/12 में पारित आदेष दिनांक 31/12/2012 के द्वारा विक्रेता को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से पृथक करने के आदेष दिये गये थे एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी सागर से उक्त अफरातफरी सामग्री की राषि का प्रतिवेदन देने हेतु आदेष दिये गये थे ।आर.एम.सिंह सहायक आपूर्ति अधिकारी सागर के प्रतिवेदन के आधार पर विक्रेता जगदीष प्रसाद गोस्वामी शासकीय उचित मूल्य दुकान पामाखेडी द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकान से नियंत्रित वस्तुओं के उपभोक्ताओं को वितरण में अफरातफरी की गयी है, जिसमें शक्कर में 12.35 क्विंटल की अफरातफरी की है जिसकी अंतर की राषि 9386-00 रूपये है एवं कैरोसिन में 11,400 लीटर की अफरातफरी की है जिसकी अंतर की राषि 130904-00 तथा गेहूं में 93 क्विंटल ए.पी.एल. की अफरातफरी की है जिसकी अंतर की राषि 88187-00 रूपये होती है इस प्रकार विक्रेता द्वारा नियंत्रित वस्तु की जमा की गयी राषि में से शासन द्वारा खाद्यान्न शक्कर की इकानामिक कास्ट प्रति क्विंटल एवं नीले कैरोसिन के उपभोक्ता मूल्य पर सब्सिडी की दर मानते हुए अंतर की राषि कुल 228477-00 रूपये की अफरातफरी सिद्ध होने के कारण इस न्यायालय के आदेष दिनांक 21/1/2013 को शासकीय उचित मूल्य दुकान पामाखेडी के विक्रेता जगदीष प्रसाद गोस्वामी पिता पुरूषोत्तमलाल गोस्वामी सहायक समिति प्रबंधक पामाखेडी के विरूद्ध पुलिस थाना सानौधा में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने का आदेष दिया गया है एवं म0प्र0 सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेष 2009 की कंण्डिका 11 (3) के तहत विक्रेता ी जगदीष गोस्वामी से गबन की उपरोक्त राषि 228477-00 रूपये (अंकन दो लाख अठ्ठाईस हजार चार सौ सतत्तर रूपये मात्र) भू-राजस्व के रूप में वसूल करने हेतु नायब तहसीलदार परसोरिया को निर्देष दिये गये है।