शुक्रवार, 12 जुलाई 2013

अपराध



चार मासूमों को नहीं मिला न्याय 
 महापौर ने किया निरीक्षण

सागर /   नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना के अंतर्गत बकौली तिराहा से तिली गेट न.ं 1 तक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण महापौर अनीता हरप्रसाद अहिरवार के साथ में किया।

निर्माण कार्य के अंतर्गत बकौली तिराहे से जिला चिकित्सालय गेट नं. 1 तक सी.सी.रोड निर्माण स्वीकृत राशि 3.69 करोड सी.सी.रोड निर्माण, डिवाईडर, नाली, फुटपाथ, यूटीलिटी डक्ट, विघुतीकरण पोल शिफिठिंग, पुलिया निर्माण एवं वृक्षों की कटाई किया जाना प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान संबंधित सहायक यंत्री, उपयंत्री, एवं समयपाल अनुपस्थित पाए गए। साथ ही निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निार्मणाधीन सड़क के किनारे से एवं रोड पर से दो पहिया वाहनों का आवागमन हो रहा है। इस संबंेध में महापौर ने जनता से अनुरोध किया कि निर्माण कार्य के चलते परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें। अनुपस्थित सहायक यंत्री, उपयंत्री, एवं समयपाल से स्पष्टीकरण लिण्े जाने हेतु आयुक्त को पत्र लिखा एवं वाहनों के आवगमन को रोकने के लिए व्यवस्था के निर्देश दिए।

 जिले में 692 मि.मी. औसत वर्षा
सागर /  जिले में इस वर्ष अब तक 692.5 मि.मी.वर्षा हुई है । जिले में स्थापित वर्षा मापी केन्द्रों में आंकी गई वर्षा के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज दिनांक तक खुरई केन्द्र पर सर्वाधिक 901.2 मि.मी.वर्षा हुई है ।अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षा मापी केन्द्रों में 1 जून से आज दिनांक तक दर्ज रिकार्ड के अनुसार सागर केन्द्र में 808.1 मि.मी., जैसीनगर में 802.6 मि.मी., राहतगढ में 767 मि.मी., बीना में  642.4 मि.मी., खुरई में 901.2 मि.मी., मालथौन में 586.8 मि.मी., बण्डा में 486 मि.मी., शाहगढ में 475 मि.मी, गढाकोटा में 576.4 मि.मी, रहली में 640.5 मि.मी.,देवरी में 869 मि.मी. तथा केसली में 759.5   मि.मी.वर्षा दर्ज हुई है ।

सागर/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 जुलाई को मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर के नसरूल्लागंज में आयोजित की जा रही विशाल एवं जंगी जनसभा में स्थानीय कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में कांग्रेसजनों की बैठक लेकर विचार-विमर्श किया ।प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए नसरूल्लागंज में जनसभा को अखिल मध्यप्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश, केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ व ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह संबोधित करेंगें।
            जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में सागर के कांग्रेसजनों व आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आयोजित बैठक में उपस्थित पीसीसी सदस्य त्रिलोकीनाथ कटारे, शरद पुरोहित एनएसयूआई अध्यक्ष गोल्डी केशरवानी, सिंटू कटारे आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त
कार्यकारिणी घोषित
सागर/ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजमेरी राईन की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चे के नगर अध्यक्ष षेख षब्बीर द्वारा सूची अनुसार कार्यकारिणी घोषित की। उपाध्यक्ष शकील करैशी. हमीद मकरानी, अब्दुल कादिर राईन, महामंत्री            राशिद खॉंन, नासिर खॉंन मंत्री, आविद खांन, मीडिया प्रभारीफिरोज खांन सह मीडिया प्रभारी शेख मुबब्सिर खांन, कोषाध्यक्षजाहिद राईन, कार्या. मंत्रीमु. सलीम शहीद कार्यसमिति सदस्य साजिद खॉंन, रशीद भाई, ,निसार अहमद, इशरार राईन, मु. शाहिद, डॉ. रिजवान अंसारी
                                                                                                           
विधायक ने कार्य पूर्ण करने की दी चेतावनी
सागर/ सागर विधायक षैलेन्द्र जैन ने सागर नगर में विद्युत व्यवस्थाओं के क्षेत्र में कार्य कर रही निजी कम्पनियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि सागर नगर में विद्युत व्यवस्था के क्षेत्र में जो कार्य रूके पड़े है या अपूर्ण है उन्हे एक निष्चित समय सीमा के अन्दर पूर्ण किया जाये तथा जिन स्थानों खम्बे लगाने, ट्रांसफार्मर, केबिल आदि बदलने का कार्य किया जा रहा है उक्त कार्य एक निष्चित समय सीमा निर्धारित कर पूर्ण करने के निर्देष दिये। उन्होने कहा कि इन कार्यो के निष्चित समय सीमा में पूर्ण न होने से नगर वासियों को काफी परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि षीघ्र ही इन अपूर्ण कार्यो को पूर्ण नहीं किया गया तो एक जन आन्दोलन किया जावेगा।
                                                                                                               
सडक़ मंजूर
सागर। बीते दिनों अन्त्योदय मेला में आए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सांसद भूपेन्द्र सिंह ने निर्तला से मण्डीबामोरा  सडक़ की मांग को पूरा करने के लिए  आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने उक्त मांग को पूरा करते हुए निर्तला से मण्डीबामोरा रोड के लिए २० करोड़ ८० लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि बीना एवं मण्डीबामोरा की जनता लंबे समय से निर्तला से मण्डीबामोरा रोड़ को बनवाने की मांग कर रही थी।




गुरुवार, 11 जुलाई 2013

संगोष्ठी का आयोजन

विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

 सागर/ किशोर अवस्था में गर्भधार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन श्री रामकृष्ण राव श्रीखण्डे स्मृति धर्मार्ध अस्पताल चकराघाट, सागर में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ सी.एल. गोस्वामी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अध्यक्ष डॉ श्रीमति मीना पिंपलापुरे समाजसेविका एवं कोषाध्यक्ष एफपीएआई, विशेष अतिथि डॉ एस.सी. तिवारी डी.एफ.ओ. दक्षिण वन मंडल सागर ने माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की तथा मंचासीन अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
            है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सी.एल.गोस्वामी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सागर में जनसंख्या वृद्धि रोकने के कारगर उपाय बताते हुये मध्यप्रदेश शासन एवं केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार के बताया। विशेष अतिथि डॉ. एस.सी. तिवारी डीएफओ दक्षिण वनमण्डल सागर ने जनसंख्या वृद्धि के कारणों एवं निदान के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जनसंख्या वृद्धि को कम करने एवं वृक्षारोपण अधिक करने पर विशेष जोर दिया। डॉ. रीना वासु सहायक संचालक पॉपुलेशन रिसर्च सेन्टर सागर ने जनसंख्या वृद्धि के आँकड़ों पर प्रकाश डालते हुये किशोर अवस्था में होने वाले गर्भधारण के खतरों एवं समाजिक कारणों के बारे में विस्तारपूर्वक अपने विचार व्यक्त किये। डॉ. स्मिता दुबे अध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ संघ सागर ने किशोर अवस्था में गर्भधारण के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं शरीरिक व मानसिक अपरिपक्वता, झटके आना, शरीरिक संबंधो का दबाव, खून की कमी, रेप, ड्रग एवं एल्कोहल का इस्तेमाल एवं मीडिया के प्रभाव पर विशेष जानकारी प्रदान की। डॉ नीना गिड़ियन प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल सागर में जनसंख्या नियंत्रण हेतु विशेष एवं आधुनिक गर्भनिरोधक आई.यू.डी. पोस्ट पार्टम के बारे में बताते हुये उससे 10 वर्ष तक गर्भधारण से बचा जा सकता है।   डॉ. जाग्रति किरण नागर, डॉ. नीरज गोस्वामी समाजिक समस्याओं पर विशेष जानकारी दी। डॉ. संजय सिंह चौहान,  अनिल लारिया एवं श्रीमती कविता लारिया तथा सी.पी. शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुये डॉ श्रीमति मीना पिपलापुरे  गर्भधारण से होने वाली समस्याओं पर जोर देते हुये परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में  अवगत कराया। डॉ दीप्ति जैन  संदीप जोशी, श्रीमति अनीता, मंजरी चौरसिया आदि विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में 98 प्रतिभागिया ने हिस्सा  लिया। राजेश पंडित अध्यक्ष ने कुशल मंच संचालन किया।  एन.आर. पात्रा प्रोजेक्ट मैनेजर कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विशेष अतिथियों ने अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया।
गौरतलब
 पेंशन षिविर में 28 प्रकरणों का निराकरण
सागर /कमिष्नर कार्यालय सागर के सभाकक्ष में  पेंषन षिविर का शुभारंभ कमिष्नर  आर.के.माथुर द्वारा किया गया । षिविर में 30 जून 2013 अथवा इसके पूर्व के सेवानिवृत्त/मृत कर्मचारियों के कुल 28 पेंषन प्रकरणों का निराकरण कर पी.पी.ओ. जारी किये गये ।
            इस अवसर पर कमिष्नर सागर द्वारा अधिकारियों को निर्देषित किया गया कि पेंषन षिविर 15 जुलाई 2013 तक और बढ़ा दिया जाये । उन्होंने षिविर में समस्त आहरण एवं सवितरण अधिकारियों को अनिवार्यतः उपस्थित होने के निर्देष दिये है । जिससे कि 30 जून 2013 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भी पेंषन प्रकरणों को उपस्थित होकर प्रस्तुत करें एवं निराकरण करायें ।कमिष्नर  षिविर में श्रीमती सुषीला पाण्डे पत्नी स्व. रमेष कुमार पाण्डे, श्रीमती हसीना बी.,  षिवराम पाठक, श्रीमती सुषीला बाई लड़िया,  चंद्रहास शुक्ला एवं अन्य को पी.पी.ओ. वितरित किये गये ।इस अवसर पर  पी.एन.सिंह संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा सागर,  राहत अली संभागीय पेंषन अधिकारी, शएस.बी.भदौरिया सहायक संचालक कोष एवं लेखा,  सुनील कुमार चौधरी सहायक कोषालय अधिकारी, नारायण दुबे एवं एस.आर.माझी प्रषासकीय अधिकारी बुन्देलखंड मेडीकल कालेज सागर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
को
तीन शिफटों में ड्यूटी करेंगे कर्मचारी
 सागर/बाढ़ राहत एवं आपातकालीन कार्य हेतु नगर निगम आयुक्त सूर्यभान सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। कर्मचारी कंट्रोल रूम प्रभारी के निर्देशन में कार्य करेंगे। आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहेंगे एवं दी गई चेतावनी के अनुसार 4-5 दिन भारी बारिश होगी। आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी, उपयंत्री, स्वच्छता निरीक्षकों निश्चित समय में  अपनी ड्यूटी करेंगे एवं अपने अपने क्षेत्र में रहकर आवश्यक व्यवस्थाऐंक रने हेतू सुनिश्चित करेंगे तथा मोबाईल सतत् संपर्क में रहेंगे। आयुक्त ने बताया कि सुक्ह 8 बजे से शाम 4 बजे तक दिनकर शर्मा उपयंत्री, चंद्रभान चौबे, कल्लू किशन, मुन्ना शंभू, मु. हूसैन, सीताराम प्रजापति, खिलान रमेश, सुशील गुप्ता, अरूण इमरत, भूरा किशन, कोमल बेन, मोहन भगवानदास, शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक राजकुमार साहू उपयंत्री, धर्मेन्द्र बोहरे, कमलेश किशन, कमल रामचरण, धर्मेन्द्र रैकवार, विजय नरान, राजेश मुरली, रामेश्वर मिश्रा अशरफ बेग, रिंकू शंकर, रात्रि 10 बजे से सुब्ह 8 बजे तक अरविंद पटैरिया उपयंत्री, धहरेन्द्र बोहरे, दीपक रैकवार, गोपाल जुम्मन, राजू गौरी शंकर, सूरज रैकवार, संतोष भगवानदास, तरबर बिहारी, जयकुमार रेकवार, उमेश चौरसिया, कुंदन नंदन अपने अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे।   
 फैसले का स्वागत
सागर। चौधरी राकेश सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि चौधरी राकेश सिंह ने जिन मुद्दों को लेकर कांगे्रस पार्टी छोड़ी है, कांगे्रस के लोगों ने जिस तरह से भगवान राम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पडिय़ां की हैं उससे दुखी होकर चौधरी राकेश सिंह ने कांगे्रस पार्टी छोड़ी है। मुझे राकेश चौधरी के साथ विधानसभा में रहने का अवसर मिला है। चौधरी राकेश सिंह संसदीय ज्ञान के अच्छे जानकार हैं वह अपनी बात हमेशा तथ्यों एवं तर्कों के साथ रखते हैं। उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। मेरे मन में हमेशा यह इच्छा रहती थी कि चौधरी राकेश सिंह जैसे लोग भारतीय जनता पार्टी में आएं।
सदस्य नियुक्त
सागर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जाहर सिंह की सहमति से महिला मोर्चा में जिला मंत्री एवं कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की है। भाजपा जिला महिला मोर्चा में श्रीमती मृदुलता जैन को जिला मंत्री एवं श्रीमती रोशनी सोनी, श्रीमती संध्या साहू, श्रीमती किरण केशरवानी, श्रीमती सुनीता राय बीना, एवं श्रीमती रूपरानी पटैल को जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।