शुक्रवार, 3 मई 2013

अवार्ड


आई.पी.एस अवार्ड

सागर।पंकज श्रीवास्तव पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन, सागर द्वारा अपने कार्यालय में संभाग के डी.आई.जी एवं पंाचों जिले के पुलिल अधीक्षकों की मीटिंग ली गइर्। जिसमें कानून व्यवस्था एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चर्चा की गई साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मीटिंग मे उपस्थिती ए.के. पाण्डे पुलिस अधीक्षक दमोह को आई.पी.एस अवार्ड के स्वरूप में आई.पी.एस का पदचिन्ह पुलिस महानिरीक्षक सागर द्वारा लगाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों नें पुलिस अधीक्षक दमोह को बधाई दी।
प्रदेश विकसित राज्य की श्रेणी में सुमार: सांसद
सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश के विकसित राज्य की श्रेणी में तेजी से सुमार हो रहा है और इसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जाता है। यह बात उन्होंने खुरई विधानसभा क्षेत्र के बांदरी, आगासिर्स, मूडऱी, विदवासन, कौलुआ सेवन एवं मडिय़ा ग्रामों में कही।
सांसद भूपेन्द्र सिंह ने उक्त ग्रामों का दौरा कर आगामी 14 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खुरई आगमन की जानकारी ग्रामीणों को दी एवं ग्रामीणों से अपील की कि मुख्यमंत्री की आमसभा में जरूर पहुंचे और प्रदेश के विकास एवं योजनाओं की जानकारी हासिल करें। भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। कांगे्रस  के काल में प्रदेश बिजली, सडक़, सिंचाई जैसी समस्याओं से ग्रस्त था। लेकिन अब भाजपा के कार्यकाल में 24 घंटे घरेलु बिजली मिलेगी तथा किसानों को सिंचाई के लिए 8 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा देश को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने तरक्की और विकास का एक मॉडल दिया था। लेकिन कांगे्रसनीत यूपीए सरकार ने देश को विनाश, घोटाले, मंहगाई, भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। सांसद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की तर्ज और विचारधारा पर प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काम कर रहे हैं। इसलिए आम जनता अब उनको देश का प्रधानमंत्री पद के रूप में पसंद करने लगी है। इस दौरान सांसद भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आगासिर्स ग्राम में 14 लोगों, मूडऱी में 17 लोगों, विदवांसन में 22 लोगों एवं कोलुआ में 12 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
उक्त ग्रामों के दौरों के दौरान बांदरी मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह राजपूत धमेन्द्र सेठ, सौवीर जैन, गंगा प्रसाद दुबे, रामेश्वर पारासर, पप्पू यादव, सिरनाम सिंह, राजाराम मोदी, नरेश जैन, मुकेश जैन, राजेश राय, राजेन्द्र जैन, आशाराम, बलराम, सनद साहू, काशीराम विश्वकर्मा, रमन सहगल, रामकृष्ण यादव, प्रताप सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
शिवराज सरकार महिलाओं की हितैषी: सरोज सिंह
सागर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने आगामी 4 मई को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में खुरई नगर व ग्रामीण, खिमलासा, मालथौन एवं बांदरी मंडल की बैठक ली। 
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं जिसमें से कई योजनाएं हम महिलाओं के लिए हैं। जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, जननी सुरक्षा योजना, गांव की बेटी योजना, मंगल दिवस योजना, अति गरीब महिलाओं को प्रसव पूर्व राशि के लिए गोद भराई योजना, नि:शुल्क साईकल वितरण योजना, प्रतिभा किरण योजना, इंदिरा आवास योजना, मजदूर सुरक्षा योजना जैसी कई योजनाएं क्रियान्वित हो रहीं हैं। इसलिए हमारा उत्तरदायित्व है कि हम सभी अधिक से अधिक संख्या में खुरई पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत करें।
श्रीमती सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा वे घर-घर जाकर पीले चांवल देकर मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में उपस्थित होने का आमंत्रण दें। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर महिलाए बहुत उत्साहित हैं और खुरई विधानसभा क्षेत्र की हजारों महिलाएं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. साबिया खान ने की एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में अनिता बेलापुरकर रहीं। यह जानकारी महिला मोर्चा की प्रवक्ता क्लीं राय ने दी।
इस अवसर पर श्रीमती मंजू राजपूत खुरई ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष, खुरई नगर मण्डल अध्यक्ष मोना सिंघई खिमलासा मण्डल अध्यक्ष रामरती सिंह ठाकुर, मालथौन मण्डल अध्यक्ष बेबीराजा बुंदेला, बांदरी मण्डल अध्यक्ष शारदा लोधी, आभा सेठ खुरई, चंदा मोदी, मनीषा गुरहा, मेवा ठाकुर, मंजू राजपूत, छाया यादव, मधु जैन, सिया बाई विमला तिवारी, लक्ष्मी बाई, बैजंती बाई, हरी बाई, मीरा नामदेव, कमल रानी, गिरजा रानी, रामरानी, शशि नामदेव, ममता यादव, मधु दुबे बेसरा, सीता प्रजापति, बेबी राजा किशनगढ़, गायत्री नामदेव, यशोदा, मंजूलता सतभैया, गिन्नी राजा बुंदेला, सीमा राय, शशि प्रभा, कमला बाई लोधी, मिथलेश सुडेले, पार्वती बाई, नन्ही बाई, रामरानी आदिवासी, ममता यादव, कमला विश्वकर्मा, कमलरानी पटैल शामिल थीं।

प्रकरण दर्ज



२०० अज्ञात लोगों के
खिलाफ प्रकरण दर्ज 







कांग्रेस के प्रदर्शन में तोडफोड

सागर। एस्सेल बिजली कंपनी कांग्रेस के विरोध से डर गई। बकायदा जब कांग्रेस ने आंदोलन का एलान किया था,उन्ही के प्रदर्शनकारियों ने तोड़ फोड़ की फिर भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराना यही सिद्ध करता है। पथराव व तोडफ़ोड़ और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भी भांजी। पूर्व घोषणा के अनुसार जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष हीरासिंह राजपूत के नेतृत्व में आफिस के अंदर घुसने की कोशिश की। कुछ देर में ही पथराव शुरू हो गया। युवा कार्यकर्ता दीवार फांदकर कंपनी के दफ्तर के ऊपरी भाग में पहुंच गए और वहां लगे पोस्टर फाड़ दिए व लाइटें तोड़ डालीं। पुलिस ने कुछ नहीं किया। हंगामे में सीएसपी सोनकर घायल हुए हैं।
       प्रदर्शन और तोडफ़ोड़ के बाद एसपी अभयसिंह ने बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचकर जायजा लिया। तोडफ़ोड़ व पथराव आदि की जानकारी सीएसपी सोनकर से ली। गोपालगंज टीआई एसएस बघेल के अनुसार एस्सेल के बिजनेस हेड संजय भगत की रिपोर्ट पर अज्ञात 200 लोगों के खिलाफ धारा 147, 427, 294, 506 एवं धारा 3 लोक संपत्ति क्षति अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरे प्रदर्शन की वीडियोग्राफी भी कराई है। इसके बाद भी मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ बनाना पुलिस के लिए भी उचित नहीं कहा जा सकता है। हालांकि दिखावे के लिए तो कांग्रेस नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को कंपनी के दफ्तर पर पथराव रोकने कहा था । प्रदर्शन में हुकुम चौधरी
, स्वदेश जैन, सुनील जैन, सुरेंद्र चौधरी, विक्रम चौधरी, गोल्डी केशरवानी, , नैवी जैन, अखिलेश केशरवानी, चक्रेश सिंघई, विजय साहू, शारदा खटीक, आशीष ज्योतिषी, राम शर्मा, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  



गुरुवार, 2 मई 2013

मशाल जुलूस


 एस्सेल के खिलाफ प्रदर्शन


 मशाल जुलूस में रेखा की साड़ी जली
कांग्रेस-भाजपा दोनों ही विरोध कर रहे है,जिससे भाजपा के लिए संकट खडा हो गया है।भाजपा अपनी ही सरकार की बिजली कंपनी के नाम पर खिलाफत पर उतर आई है।सांसद-विधायक दोनों ही इसमें षामिल है जिसे उचित तो नहीं कहा जा सकता है। नरयावलि विधायक प्रदीप लारिया ने भी ज्ञापन सौंपकर विराध दर्ज कराया

सागर। कांग्रेस पार्टी के मशाल जुलूस प्रदर्शन के दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की साड़ी जल गई, लेकिन उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा।  दो कांग्रेस कार्यकर्ता के कपड़ों में आग लग जाने के कारण वे बुरी झुलस गए हैं। एक कार्यकर्ता का तो पूरा पैर जल गया है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस निजी बिजली कंपनी एस्सेल के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला इस दौरान तीन बत्ती पहुंचने पर एक मशाल से आग का गोला छूटकर हरप्रसाद विश्वकर्मा के ऊपर जा गिरा जिससे उसके कुर्ते-पायजामे में आग लग गई। किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक उसका पैर काफी जल चुका था। एक अन्य कार्यकर्ता कुंजी लडिय़ा का पैर भी नीचे की ओर जल गया है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार स्थानों से निकले मशाल जुलूस एस्सेल के विरोध में चार स्थानों से अलग-अलग मशाल जुलूस निकाले। बड़ा बाजार से निकले जुलूस में त्रिलोकी कटारे, सुनील जैन, सहित अनेक कार्यकर्ता थे। लच्छू चौराहे से निकले जुलूस में स्वदेश जैन, , शरद पुरोहित, , कैलाश सिंघई आदि थे। विजय टॉकीज चौराहे से निकले जुलूस में आशीष ज्योतिषी, सहित कार्यकर्ता शामिल थे। राधा तिराहा से निकले जुलूस में जितेंद्र चावला, संजय भाई पटेल आदि सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद समापन कांग्रेस कार्यालय के सामने हुआ। प्रदर्शन में लक्ष्मीनारायण सोनकिया, विक्रम चौधरी, डॉ. दिनेश पटेरिया, राम शर्मा,, सत्यम मिश्रा, राजाराम सरवैया सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल हुए। 
रक्षित केन्द्र का निरीक्षण

सागर। पुलिस उप. महानिरीक्षक सागर द्वारा रक्षित केन्द्र सागर का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम कर्मचारियों का टर्न-आउट चैक किया। अच्छे टर्न-आउट वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया तथा ड्रिल, परेड मार्च पास्ट, बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। परेड के बाद उनके द्वारा शासकीय वाहनों का रख-रखाव एवं एम.टी शाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत दरबार का आयोजन कर अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्यांए सुनी गई। निराकरण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने के संबंध में संबंधितों को आदेशित किया गया। आयोजन में अभय सिंह, पुलिस अधीक्षक सागर, डी.आर तेनीवार अति. पुलिस अधीक्षक सागर, समस्त अनु. अधि. पुलिस जिला सागर, मयंक सिंह, रक्षित निरीक्षक सागर एवं  अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 



मंगलवार, 19 मार्च 2013

जनसम्पर्क



 जन संपर्क यात्रा का स्वागत
 सागर।  विधायक शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व में डॉ0 हरि सिंह गौर मंडल की जन सपंर्क यात्रा जवाहर गंज एवं    परकोटा वार्ड पहुची। जहां  पर महापौर अनिता अहिरवार, मण्डल अध्यक्ष अनुप उर्मिल एवं भाजपा नेताओं की    उपस्थिति में जन संपर्क कर जनता के बीच प्रपत्र बाटे गये।  इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष द्वय रीतेश मिश्रा एवं शालीन सिंह के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला दहन भी किया गया । विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि इन जन संपर्क यात्राओं के माध्यम से हम जनता के बीच अपनी बात को रखने जा रहे है। और हमें इस कार्य में पूरी सफलता भी प्राप्त हो रही है। और जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक वर्ग का विकास करना है। इसके लिए हम सभी को आगे आकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम का संचालन जवाहर गंज वार्ड पार्षद सरोज केशरवानी ने किया।  आभार मंडल महामंत्री नितिन शर्मा (बंटी) ने व्यक्त  किया। कार्यक्रम में संजय द्विवेदी, प्रदीप राजौरिया, डॉ नरेन्द्र चैबे, अशोक अग्रवाल , भरत तिवारी, राजेश सैनी, विनय मिश्रा, सोनल सोनी,ताहिरा अंजुम, राजू अग्रवाल, अभय रैकवार, विकास केशरवानी, ज्योतिष पाण्डे, धीरज मुखिया अभिषेक साहू, धनबाई रैकवार, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थें ।
एन.एस.एस. केम्प का आयोजन
सागर।राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान मे स्वामी विवेकानंद इन्सटीट्यूट ऑॅफ टेक्नालाजी द्वारा  ग्राम सिरोजा मे सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ संस्था के चैयरमेन डॉ अजय तिवारी के द्वारा किया गया । इस शिविर का उद्देश्य ग्राम सिरोजा की समस्यायो को जानना एवं उन समस्यओ के निराकरण हेतु सार्थक प्रयास करना है। साथ ही  विशेष शिविर के शिवराथर््िायो का व्यक्तिगत विकास करना है।
 इस अवसर पर चैयरमेन  डॉ अजय तिवारी ने कहा कि एन.एस.एस. द्वारा ग्राम सिरोजा की जागृती शिक्षा, स्वास्थ के क्षेत्र मे करेगे इस हेतु किसी भी प्रकार की आर्थिक कमी नही आने दी जावगी। संस्था के प्राचार्य डॉ बी.व्ही. तिवारी ने एन.एस.एस. का उद्देश्य नाट मी वट यू बतलाया एव उसे आत्मसात करने को कहा। डॉ प्रमेश गौतम ने कहा कि अनुशासन मानव का अहम पहलु है। अनुशासन एवं श्रम से ग्राम एव ग्रामीणो की काया कल्प संभव है। डॉ राजेश दुबे द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बतलाया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरज तोपखाने ने गतवर्ष संस्था की एन.एस.एस. गतिविधयो से अवगत कराते हुये इस वर्ष भी आश्वस्त किया कि इस वर्ष भी यह शिविर अपने निर्धारित उद्देश्यो को पूर्ण करेगा। शिविर के उद्घाटन सत्र का संचालन कु. अमृता रावत एवं कु. दीपाली पुरोहित द्वारा किया गया व आभार डॉ नीरज तोपखाने द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संस्था के केप्टन पी. के. दत्ता,  गोविद राजपूत डॉ अजय व्यास, आशुतोष शर्मा, अंशू जैन, नीरज गौतम, शुभा यादव, गोविद उपाध्याय, शिवम चौबे सहित शिवरार्थी उपस्थित थे।
एसवीएन आईटी के छात्रों ने परचम फहराया
सागर। स्वामी विवेकानंद इंजीनिंयरिंग कालेज में राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा आयोजित बी.ई. पंचम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा है।  कालेज के टाप टेन छात्रों का प्रतिषत 85प्रतिशत   से अधिक रहा, जिसमें अरविंद कुमार गुप्ता ने 91प्रतिशत से अधिक  अंक प्राप्त कर बुन्देलखंड के समस्त इंजीनिंयरिंग कालेजों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था की कुमारी सोनम जैन का  सिस्टम प्रोग्रामिंग एण्ड ऑपरेटिंग सिस्टम विषय का परिणाम 100प्रतिशत रहा। कुमारी प्रियांशा  बांगर का आईटी ईनेबिल सर्विस इथिक्स एण्ड मैनेजमेंट का विषय का परिणाम 100प्रतिशत  रहा । चन्द्र किशोर पाल विपिन विश्वाकर्मा श्रुति कपूर प्रगति राजपूत करुणा कुशवाहा रोशनी सिंह ठाकुर राखी गुप्ता जैब खान रुपेश  साहू  सर्वाधिक अंक प्राप्त कर संस्था के टाप टेन छात्रों में शामिल होकर संस्था को गौरवान्वित किया।  ज्ञातव्य है, कि एस.व्ही.एन. आई.टी के इंजीनियरिंग छात्र - छात्राओं ने पिछले सेमेस्टरों में बुंदेलखण्ड को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर संस्था का गौरव बढ़ाया है।संस्था के चेरयरमेन डाँ. अजय तिवारी एवं डाँ. अनिल तिवारी, ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी अध्यापकेां को शुभकामनाये दी एवं छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।संस्था के प्राचार्य डाँ. बी.व्ही. तिवारी, एवं डाँ. राजेष दुबे, डाँ. पंकज चतुर्वेदी, दीपक कोरी, निषांत जैन, आर.एस. पाण्डे, आदित्य शर्मा, आर.के. विष्वकर्मा अनुराग ताम्रकार आदि ने शुभकामनाये दी।