बुधवार, 6 मार्च 2013

ननि सम्मेलन



ढाई साल का हिसाब-किताब
सागर। नगर निगम परिशद साधारण सम्मेलन निगम सभाग कक्ष में निगम अध्यक्ष पंं विनोद तिवारी, महापौर श्रीमति अनीता अहिरवार, नेता प्रतिपक्ष चके्रष सिंघई समस्त पार्शदगण एवं आयुक्त सूर्यभान सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सम्मेलन के प्रारंभ में निगम परिशद गठन उपरांत सम्मेलन 6.मार्च.2010 से 24दिसंबर.2012 तक आयोजित परिशद सम्मेलन में लिए गए निर्णय पर संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में विभागवार चर्चा की गई। जिसमें ढाई साल का हिसाब-किताब रखा गया।
  लोकनिर्माण विभाग जलप्रदाय विभाग राजस्व विभाग, के कार्यों की समीक्षा उपरांत अन्य विभागों के कार्या की समीक्षा 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से करने का निर्णय लिया गया। चर्चा में नेता प्रतिपक्ष चके्रष सिंघई, राज बहादुर सिंह, नरेष यादव, अ.नईम खान, रामनाथ यादव, उमर खान महेष अहिरवार, धर्मेन्द्र खटीक, एवं आयुक्त सूर्यभान सिंह ने भाग लिया। ओमप्रकाष दुबे एल्डरमेन का पत्र बावत् स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा “ाहर में स्थापित करने के संबंध में निर्णय लिया गया कि आयुक्त निवास के पीछे बी.सी.बंगला के पास विवेकानंद जी की प्रतिमा लगाई जाए। पार्शद रामनाथ यादव ने कहा कि गोला कुंआ के पास एक मूर्ति और लगाई जाने का प्रस्ताव रखा। नेता प्रतिपक्ष चके्रष सिंघई ने कहा कि जलप्रदाय की पाईप लाईन को सुरक्षित रखकर कार्य किया जावे। मुख्य अभियंता संचालनालय नगरीय प्रषासन एवं विकास म.प्र. भोपाल के पत्रानुसार चकराघाट से बस स्टेण्ड तक बाउन्ड्री से लगाकर सड़क निर्माण हेतु कंसल्टेंट के माध्यम से डी.पी.आर. तैयार किए जाने का निर्णय लिया गया। नेताप्रतिपक्ष चके्रष सिंधई ने कहा कि इसके लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जावे। पार्शद राजकहादुर सिंह ने कहा कि यह कार्य सागर नगर के लिए ऐतिहासिक कार्य हो सकता है। पार्शद श्रीमति सीमा सोनी ने कहा कि चकराघाट ऐतिहासिक धरोहर है इससे छेडछाड़ न की जावे। आयुक्त ने परिशद को आष्वस्त किया कि डी.पी.आर. तैयार कराते समय इस बाज का ध्यान रखा जाएगा।  
                           मुख्यमंत्री की घोशणा अनुसार गौरमूर्ति से जामा मस्जिद तक सेंटर वर्क के दोनों ओर भवन रेखा तक सी.सी रोड निर्माण हेतु प्राक्कलन रू. 4.00 करोड़ की तकनीकी एवं प्रषासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।  “ाहर के 8 वार्डों में सुलभ इंटर नेषनल भोपाल द्वारा प्राक्ल्लन, डिजायन, ड्राईंग तैयार कराई गई अतः “ाहर के 8 वार्डों में सुलभ काम्पलेक्स निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। चर्चा में धमेन्द्र खटीक ने भाग लिया एवं संत कबीर वार्ड में कम सीटर का काम्पलेक्स बनाने का प्रस्ताव रखा। राजीव नगर कालोनी षिवाजीनगर वार्ड सागर के आवंटियों के नगर सुधार न्यास के समय के आवंटियों जुलाई 1995 के पूर्व की रजिस्ट्री नामांतरण किये जाने के संबंध में निगम परिशद प्रस्ताव क्र. 2 दिनांक 24.12.2012 के निर्णयानुसार निगम परिशद द्वारा गठित समिति का प्रतिवेदन सहित रखे जाने का निर्णय लिया गया था अतः कलेक्टर के जांच प्रतिवंदन चाहे जाने हेतु कलेक्टर महोदय को पत्र भेजा गया है। विशय अगली परिशद में रखे जाने का निर्णय लिया गया। 
                             अंबेडकर वार्ड स्थित मंगलगिरी के पास अंबेडकर वार्ड को यथास्थिति में निजी संस्था द्वारा आफर आमंत्रित करने के संबंध में निगम प्रस्ताव क्र. 3 दिनांक 24.12.2012 के निर्णय अनुसार स्वीकृति प्रदान की गई। राजघाट परियोजना स्थित रेस्ट हाउस को यथा स्थिति में निजी संस्था द्वारा आफर आमंत्रित करने के संबंध में निगम परिशद प्रस्ताव क्र. 4 दिनांक 24.12.2012 के निर्णय अनुसार स्वीकृति प्रदान की गई। नगर निगम स्टेडियम से लगी नवनिर्मित 10 दुकानों के आवंटन के आवंटन हेतु नीलामी टेंडर प्रक्रिया के तहत् लोककर्म विभाग द्वारा कलेक्अर गाईडलाईन वर्श 2012-13 के अनुसार प्रत्येक दुकान की आफसेट कीमत सरकारी बोली 4.48 लाख निर्धरित की गई है। अतः कलेक्टर गाईडलाईन अनुसार निर्धारित की दर स्वीकुति एवं दुकानों के आरक्षण का निर्धारण करने के संबध में स्वीकृति प्रदान की गई।  योजना “ााखा के अंतर्गत संचालित की जा रही विभिन्न योजनाऐं जैसे राश्ट्रीय परिवार सहायता, इंदिरा गांधी एवं विधवा पेंषन तथा सामाजिक  सुरक्षा पेंशन इस प्रकार कुल 240 प्रकरण की परिशद पुश्टि की प्रत्याषा में स्वीकृत किये गये परिशद द्वारा पुश्टि की गई।महापौर परिशद की कार्यवृत पुस्तिका की पुश्टि की गई तथा बैठक 8 मार्च को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
कैंप का आयोजन
              नगर पालिक निगम सागर द्वारा मकरोनिया में जलकर संपत्तिकर व अन्य बकाया करों की राषि को जमा करने हेतु षिविर का आयोजन किया गया जिसमें जलकर की 74 हजार रू. बकाया राषि उपभोक्ताओं के द्वारा जमा की गई। वसूली षिविर में अवैध 6 नल कनेक्षन को काटा गया। षिवकुमार गायकवाड़ “ांकरगढ़, माया गनपत अहिरवार, राकेष अहिरवार, ओ.पी.श्रीवास्तव, पूनम ठाकुर, फूलचंद “ार्मा, के नल कनेक्षन विच्छेद किए गए। 7 मार्च को भगतसिंह वार्ड, राजीवनगर, मोतीनगर चैराहे पर, एवं मकरानिया क्षेत्र का षिविर मकरोनिया चैराहे पर लगाया जाएगा।

रहस मेला


रहस-लोकोत्सव का शुभारंभ आज
सागर।जिले के तहसील मुख्यालय गढ़ाकोटा में ऐतिहासिक रहस मेले और लोकोत्सव के बहुआयामी और बहुउद्देशीय आयोजनों की शुरूआत होने जा रही है । यह महोत्सव 7 मार्च से 24 मार्च तक प्रतिदिन मनाया जायेगा जिसमें विभिन्न लोकोपगी कार्यक्रमों के साथ लोकरंजक आयोजनों को भी सम्मिलित किया गया है । प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में इस रहस-लोकोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के संस्कृति, उच्च शिक्ष एवं जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और पूर्व मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर करेगे । इस अवसर पर अरविन्द मेनन, सांसद भूपेन्द्रसिंह ठाकुर व शिवराजसिंह लोधी, जिले के सभी विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगे ।
                         गढाकोटा के रहस मेला ग्राउन्ड में आयोजित इस बहुआयामी महोत्सव का शुभारंभ 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से होगा । इसके पूर्व रहली विधानसभा क्षेत्र के युवाओं द्वारा वाहन रैली आयोजित की गई है जो ग्राम चनौआ से प्रारंभ होकर गढ़ाकोटा पहुंचेगी । महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर संपन्न कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण भी होगा ।गढाकोटा में 7 मार्च से 24 मार्च तक चलने वाले इस बहुआयामी आयोजन में  बहुतायत लोगो को शासन की सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ उनकी पात्रतानुसार दिलाने के अनेक आयोजन, लोगो को स्वास्थ्य सुविधायें, निःशक्तो की जांच के साथ प्रमाण पत्र मिले और उन्हें योजनाओं में लाभांवित किया जाये, किसानो को खेती की उन्नति की तकनीक व ज्ञान मिलें, पंचायतों और पदाधिकारियों को सशक्त करने उन्हें प्रशिक्षण व अधिकार समझाने, बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने और महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन आदि पर केन्द्रित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां इस वृहद आयोजन में होगी और प्रत्येक आयोजन पर महत्वपूर्ण और अति महत्वपूर्ण विभूतियों की सहभागिता रहेगी । इन सभी आयोजनों के साथ ही साथ मेले में आने वाले लोगों को आनंदित करने के लिये लोकोत्सव भी होगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक कला मण्डालियॉं मेले में अपनी प्रस्तुतियां देंगी ।
प्रभारी मंत्री 8 को मेले में भाग लेगे
जिले के प्रभारी मंत्री  राघवजी 8 मार्च को जिले के गढ़ाकोटा तहसील मुख्यालय में आयोजित अन्त्योदय मेले में भाग लेगे । अधीकृत जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री राघवजी 7 मार्च की रात्रि में सागर आयेगे और 8 मार्च को प्रातः 11.30 बजे सागर से गढ़ाकोटा के लिए प्रस्थान करेंगे । प्रभारी मंत्री अपरान्ह एक बजे से गढ़ाकोटा में पंचायत मंत्री  गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित अन्त्योदय मेले का शुभारंभ करेगे । आप शाम 5 बजे सागर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

सोमवार, 4 मार्च 2013

कार्रवाई


26 दुकानों के अनुबंध  निरस्त

सागर। पालिक निगम सागर द्वारा बकायादारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बेदखली की कार्यवाही कर आवंटन को निरस्त कर दिया गया है। जिसमें मकरोनिया अवंतिबाई काम्पलेक्स, महाराणा प्रताप काम्पलेक्स भगवानगंज, तहसीली मार्केट के दुकानदारों के आवंटन निरस्त किए गए है। मकरोनिया अवंतिबाई काम्पलेक्स के राजेन्द्र नायक जयंत बिलानी विजय कुमार जैन पार्वती सोनी डा.विजय शुक्ला विजय कुमार जैन यू.बी.सिंह मौर्य बलराम तिवारी नर्मदा प्रसाद तिवारी प्रदीप जैन नितिन जैन नरेन्द्र यादव अनिल लहरवानी मुकेश जैन राजेश चिंतामन रिक्त भूमि महाराणा प्रताप काम्पलेक्स भगवानगंज के हरपाल सिंह कुलवीर सिंह चंद्रभान बुधवानी रमेश कुमार हरजानी भगवानदास पटैल तहसीली मार्केट याशवंत राव गजेन्द्र ठाकुर यतेन्द्र सिंह ठाकुर रीतेश पांडेय संजय यादव तरूण गुप्ता  से राशि बकाया लेना है।
            आयुक्त सूर्यभान सिंह ने बताया कि बकायादारों के विरूद्ध परिसर बेदखली अधिनियम के अनुसार कार्यवाही कर आवेटन निरस्त कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा 5 मार्च 2013 को कब्जा लेने की कार्यवाही की जावेगी। बकाया वसूली के लिए न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया जावेगा। जिन आवंटियों दुकान/भवन की लीज अनुबंध की अवधि समाप्त हो गई है तो अतिक्रमण समझा जाकर उन्हें बेदखल करने की कार्यवाही की जावेगी। बाजार शाखा की दुकानों साबूलाल मार्केट, बक्शीखाना, निगम मार्केट, नया बाजार, सुभाषनगर के बकायादारों को 3 दिन के अंदर राशि जमा करने के नोटिस दिए गये ै। राशि जमा न करने पर आवंटन निरस्त किए जाने की कार्यवाही की जावेगी।

पेयजल सप्लाई बंद

नगर पालिक निगम सागर द्वारा म.प्र.गृह निर्माण मंडल द्वारा बल्क सप्लाई नल कनेक्शन की जलकर की बकाया राशि 37 लाख 9 हजार 710 रू. जमा करने हेतु  27 फरवरी को अंतिम नोटिस दिए जाने के बाद भी बकाया राशि गृह निर्माण मंडल द्वारा जमा न करने के कारण 5 मार्च से पेयजल की सप्लाई बंद की जावेगी। 

मेला



गढाकोटा का  रहस लोकोत्सव

सागर । जिले के तहसील मुख्यालय गढाकोटा में प्रतिवर्ष बसंत पंचमी से एक माह तक लगने वाले ऐहितासिक रहस मेले को बहुआयामी और बहुउद्देषीय बनाने के लिये प्रदेष के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और सामाजिक न्याय मंत्री  गोपाल भार्गव की अगुवाई में लगातार प्रयास जारी है । इसी कडी में वर्ष 2013 में यह बहुआयामी आयोजन 7 मार्च से 24 मार्च 2013 तक संपन्न होगा जिसमें बहुतायत लोगो को शासन की सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ उनकी पात्रतानुसार दिलाने के अनेक आयोजन होंगे, लोगो को स्वास्थ्य सुविधायें, निःषक्तो की जांच के साथ प्रमाण पत्र मिले और उन्हें योजनाओं में लाभांवित किया जाये, किसानो को खेती की उन्नति की तकनीक व ज्ञान मिलें, पंचायतों और पदाधिकारियों को सषक्त करने उन्हें प्रषिक्षण व अधिकार समझाने, बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने और महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन आदि पर केन्द्रित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां इस वृहद आयोजन में होगी और प्रत्येक आयोजन पर महत्वपूर्ण और अति महत्वपूर्ण विभूतियों की सहभागिता रहेगी । इन सभी आयोजनों के साथ ही साथ मेले में आने वाले लोगों को आनंदित करने के लिये लोकोत्सव भी होगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक कला मण्डालियॉं मेले में अपनी प्रस्तुतियां देंगी ।रहस मेले के आयोजन की पूर्व तैयारियों और व्यवस्थाओं को पूरा कराने के उद्देष्य से कलेक्टर ने सोमवार को सागर में आयोजित बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष जारी कर दिये है और समस्त तैयारियां समय पर पूरा कराने की अपेक्षा की है।

रहस मेला में

7मार्च : कार्यक्रम का शुभारंभ एवं विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम,8मार्च:   जिला स्तरीय अन्त्योदय मेला,9मार्च:डीपीआईपीआई महिला स्व सहायता समूहों का संभाग स्तरीय सम्मेलन,10मार्च:स्पर्ष अभियान-जिला स्तरीय स्पर्ष षिविर,11मार्च:      जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला12-13मार्च:रोजगार मेला,14मार्च:कृषक सम्मेलन/लोकोत्सव राज्य स्तरीय भजन मण्डलियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता का आयोजन,15मार्च: त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों का प्रषिक्षण/ सम्मेलन/लोकोत्सव/कृषक सम्मेलन,16-24मार्च:अशासकीय कलामण्डलियों की दिन में प्रस्तुतियां/प्रतियोगिता आदि, रात्रि में रामलीला होगी। 

शुक्रवार, 1 मार्च 2013

एसवीएन में अतंरराष्ट्रीय सेमीनार


भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रकाश  डाला
सागर।स्वामी विवेकानंद विश्विद्यालय में ग्लोबल इनोवेषन्स इन साइन्स एन्ड मेनेजमेन्ट पर अतंराष्ट्रीय सेमीनार सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय बात यह है कि बुन्देंलखण्ड क्षेत्र में इस प्रकार के अतंराष्ट्रीय सेमीनार में लगभग छः देषों जिसमें अमेरिका, इग्लैंड, स्लोवेनिया, आदि देषों के प्रतिनिधियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। सेमीनार का उद्घाटन सत्र में कुलाधिपति डॉं. अजय तिवारी, कुलपति डॉं. अनिल तिवारी के साथ निकोस शोराहिडिस (यू.के.), डेमिजन शोतिक (स्लोवेनिया), रे हिटिच (लंदन) उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एस.बी.सिंह, विषिष्ट अतिथि प्रो. आर. नाथ, प्रो. जे.पी.एन. पान्डे, प्रो. रविन्द्र पान्डे शामिल थे। इस अवसर पर विष्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी ने विष्वविद्यालय की समिति प्रखर प्रज्ञा समिति के कार्याे का विस्तृत उल्लेख किया एवं बताया कि वि.वि. ने किस प्रकार षिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया साथ ही उन्हौने बताया कि स्वामी विवेकानंद विष्वविद्यालय गौर साहब के सपनों को पूर्ण करने के लिए कटिबद्ध है। वहीं कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने स्वामी विवेकानंद विष्वविद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर प्रकाष डाला, और कहा कि एस.व्ही.एन. वि.वि. एकमात्र ऐसा निजी वि.वि. है जिसने इतने कम समय अवधि में अतंराष्ट्रीय सेमीनार आयोजित कर दिया। अंतराष्ट्रीय सेमीनार के समन्वयक डॉ. राजेष दुवे ने सेमीनार के उदेष्य एवं नेषनल साइन्स डे पर प्रकाष डाला। वेल्स यूनिवर्सिटी से आये प्रो. रे हिटिज ने भारतीय अर्थव्यवस्था में इनोवेषन्स एवं विष्व अर्थव्यवस्था से तुलनात्मक अध्ययन पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। जबकि प्रो. निकोस शोराहिडिस (यू.के.) ने प्रबंधन पर अपने विचार रखते हुए बुदेंलखण्ड क्षेत्र के युवाओं को अवसरों की उपलब्धता पर विचार व्यक्त किया। प्रो. डेमिनिज कोटिक (स्लोवेनिया) ने अपने शोधपत्र में विष्व अर्थव्यवस्था एवं भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रकाष डाला। प्रो. नाथ ने नेनो टेक्नालॉजी पर प्रकाष डाला।   प्रो. एस.बी. सिंह ने समाज नवनिर्माण में षिक्षा की महत्वता पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रो. के.पी. चर्तुवेदी ने (भोपाल ) ने इलेक्ट्रिल रिर्सोसेस पर अपने विचार रखें। प्रो. सुबोध पान्डे (वि.वि. सागर) ने आर्थिक आतंकवाद पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में विषेष रूप  से शोध पत्र प्रस्तुत करने वालों में प्रो. अरूण शाडिन्ल्य, प्रो. समीर शर्मा, प्रो. प्रवीण पाठक, प्रो. आलोक सहाय, डॉ. रत्नेष दास, डॉ. नीरज दुबे, डॅा. रनवीर सिंह सहित अनेकों विद्वान शामिल हुये। समन्वयक डॉ. बद्री विषाल तिवारी, डॉ. आर.के. नगाइच, डॉ. प्रमेष गौतम सहित वि.वि. परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कुलाधिपति एवं कुलपति ने विष्वविद्या