शनिवार, 9 फ़रवरी 2013

परीक्षा परिणाम


एसवीएन के छात्रों ने फिर फहराया परचम
सागर। स्वामी विवेकानंद इंजीनिंयरिंग कालेज में राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय भोपाल द्वारा आयोजित बी.ई. सप्तम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। एस.व्ही.एन.आई.टी. में प्ज् का परीक्षा परिणाम 100ःए ब्ै ब्रांच का परीक्षा परिणाम 96ण्7ःए म्ब् ब्रांच का परिणाम 93ण्2ःए म्ग् ब्रंाच का परिणाम 92ण्9ः रहा। संस्था के अध्यापक श्री दीपक कोरी का आईएसएम विषय का परिणाम 100ः रहा, श्री अभिषेक पाण्डेय का एन्टीना विषय का परिणाम 100ः रहा, मोनल जैन का ई-कॉमर्स विषय का परिणाम 100ः रहा एवं शारदा सिंह तोमर का पावर सिस्टम का परिणाम 100ः रहा। ब्ै बं्राच की अम्रता पाण्डे ने 83ण्1ःए प्ज् के विवेक राजपूत ने 82ःए म्ब् ब्रांच की प्रियंका गुप्ता ने 82ःए प्ज् की भावना चौरसिया ने 81ण्8ःए व म्ब् की कृतिका तिवारी ने 81ण्6ःए साथ ही टाप - टेन छात्र - छात्राओं में से अंतिम छात्र प्ज् ब्रांच की कु. षिवानी सेंगर ने 80ण्2ः अंक लेकर संस्था को गौरवान्वित किया।   ज्ञातव्य है, कि एसवीएनआईटी के इंजीनियरिंग छात्र - छात्राओं ने पिछले सेमेस्टरों में बुंदेलखण्ड को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर संस्था का गौरव बढ़ाया है।संस्था के चेरयरमेन डाँ. अजय तिवारी,संस्था के प्राचार्य डाँ. बीवी तिवारी, डाँ. राजेश  दुबे, डाँ. आर.के. नगाइच, डाँ. आर.के. जैन ड़ा॰ अनामिका पाठक,ड़ा॰. ए.के. तिवारी, डाँ. पंकज चतुर्वेदी, राजिस्ट्रार  हरेन्द्र सारस्वत आदि ने शुभकामनाये दीं हैं।

सागर महोत्सव



समीक्षा करेगे कलेक्टर
सागर। जिला मुख्यालय पर 15 फरवरी से 18 फरवरी तक सागर महोत्सव का संध्याकालीन रंगारंग चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन को भव्यता प्रदान कर और बेहतर व्यवस्थायें सुनिष्चित कराने के उद्देष्य से आज कलेक्टर  योगेन्द्र शर्मा ने शासकीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवष्यक दिषा निर्देष दिये और समारोह मैदान का स्थल निरीक्षण किया ।
       स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न सागर महोत्सव की तैयारियों संबंधी बैठक में कलेक्टर ने महोत्सव अंतर्गत गठित कोर समिति सदस्यों और सभी समितियों के संयोजक सदस्य अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली । उन्होंने स्पष्ट किया कि आज से आयोजन प्रारंभ होने तक नियमित रूप से शाम 6 बजे प्रतिदिन सभी अधिकारियों की कलेक्टर आयोजन स्थल पर ही बैठक लेंगे और संपन्न कार्यो की समीक्षा करेंगे । बैठक के बाद कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने साथ ले जाकर कार्यक्रम स्थल मैदान का निरीक्षण भी किया और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारी को ताकीद किया । उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आज से ही ले आउट बनाकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देष दिये। कलेक्टर ने आशा  व्यक्त की कि सागर महोत्सव के दौरान प्रदेष के मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, संस्कृति मंत्री और पंचायत एवं सामाजिक न्याय मंत्री के साथ अन्य विषिष्ट अतिथियों का आगमन भी होगा । इस स्थिति को ध्यान में रखकर आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थायें चाक चौबन्द रखी जाये । इस हेतु सभी शासकीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गई ।सागर महोत्सव के संध्याकालीन आयोजन कलाकार 15 फरवरी से 18 फरवरी तक भजन श्यामा पंडित ग्रुप तराचंदरजकपुरूलिया भजन गायक कुमार विशु बरेदी नृत्य फिल्मी,सूफी,लोक गायन फिल्मी गीत संगीत आदित्य नामदेव ग्रुप ऋषि विष्वकर्मा गायक नितिन मुकेष समारोह में राष्ट्रीय उद्घोषक के रूप में भोपाल के सुनील वैद्य और आकाषवाणी सागर की श्रीमति रचना तिवारी संचालक करेगी ।  
प्रतियोगिता का शुभारंभ किया महापौर ने
सागर। महापौर अनीता अहिरवार ने अंबेडकर वार्ड में आयोजित की गई बालाजी कास्कोबाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर महापौर ने कहा कि खेलों का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व है एक तरफ खेलों के आयोजनों से नई नई प्रतिभाऐं उभरकर सामने आती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है दूसरी ओर व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप स्वस्थय होता है। शुभारंभ अवसर पर आयोजन समिति के अमर राज, रघू यादव, मोनू यादव, विशाल खटीक, कोमल बाबू, नारायण लड़िया, उपस्थ्ति थे कार्यक्रम का संचालन महेनद्र लड़िया एवं अंकुर शुक्ला ने किया।       




बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

ओला पीड़ित किसानों की मदद


हम सब मिलकर मुकाबला करेंगे
प्रशासन मानवीय दृष्टिकोण रखे:मुख्यमंत्री
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में किसान अपने आप को अकेला न समझें । उन्होने कहा हर सुख-दुख  में प्रदेश शासन आपके साथ है । आपने कहा ओला पीड़ित किसानों को हर संभव मदद मिलेगी । उन्होंने कहा नुकसान का आकलन जल्दी से जल्दी कराया जायेगा जिससे पीड़ित किसानों को शीघ्र लाभ मिल सके । श्री चौहाने ने जिले के समर्रा ग्राम में हाई स्कूल परिसर में ओला पीड़ित किसाानों को संबोधित करते हुए ये विचार व्यक्त किये । ज्ञातव्य है कि गत 4-5 फरवरी की रात जिले के कई ग्रामों में ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित हुई हैं ।
राहत के काम हर प्रभावित गांव में खोले जायेंगे
      श्री चौहान ने कहा कि पीड़ित किसानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर प्रभावित गांव में राहत के काम खोले जायेंगे । उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पीड़ित परिवारों के खाने का इंतजाम भी कराया जायेगा । आपने कहा कि प्रशासन नुकसान का आकलन करते समय मानवीय दृष्टिकोण रखेगा । उन्होने कहा कि पीड़ित किसान परेशान न हो, हर प्रभावित खेत का सर्वे कराया जायेगा और हर पीड़ित व्यक्ति को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जायेगी ।

मुख्य मंत्री ने फसल देखी
      इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समर्रा के खेतों में प्रभवित फसलों को देखा। साथ ही उन्होनें हर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी कि दुख की इस घडी में शासन एवं प्रशासन उनके साथ है ।
राहत राशि का चैक
      इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गत दिवस आंधी तूफान में मृत व्यक्ति श्री धर्मा पिता अमर सिंह के परिजनों को डेढ़ लाख रूपये की राहत राशि का चैक प्रदान किया। साथ ही उन्होने पीड़ित परिवार को भी अपनी सांत्वना दी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के आदिम जाति कल्याण राज्य मंत्री  हरिशंकर खटीक, सांसद वीरेन्द्र कुमार, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुधा राय, विधायक खरगापुर श्री अजय यादव ,जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती सरोज राजपूत,जिला सहकारी बैंेक अध्यक्ष  विवके चतुर्वेदी  एवं जनप्रतिनिधि, सागर संभागायुक्त आर.के.माथुर, आईजी पंकज श्रीवास्तव,कलेक्टर  रघुराज राजेन्द्रन,एसपी अमित सिंह ,तहसीलदार  राकेश शुक्ला एवं संबंधित अधिकारी तथा ग्रामीणजन बडी संख्या में उपस्थित रहे ।
फसलों का जायजा लिया
संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ          
छतरपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विगत दिवस हुई ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। छतरपुर जिले के 59 गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हुये हैं। संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। फसलों को हुये नुकसान की भरपाई करने के लिये सरकार शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा वितरण का कार्य करेगी। किसान इस संकट की घड़ी में धैर्य एवं हिम्मत से कार्य लें।
           मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उक्त विचार आज जिले की जनपद पंचायत राजनगर के ग्राम बरेठी में किसानों को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। श्री चौहान ने इसके पहले शाम 5.15 बजे बरेठी गांव में पहुंचकर फसलों में हुये नुकसान का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि ओलावृष्टि से फसलों में इतना अधिक नुकसान हुआ है। इससे किसान बर्बाद हो गये हैं, लेकिन किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है, हम सब मिलकर इस समस्या से निपटेंगे।
विवाह के लिये मिलेगी सहायता
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर किसानों को धैर्य बंधाते हुये कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अतिरिक्त ओला प्रभावित किसानों की कन्याओं के विवाह के लिये सरकार अलग से धनराशि देकर उनके विवाह करायेगी। इसके अतिरिक्त हर तरह से संकटग्रस्त किसानों की शासन द्वारा मदद की जायेगी।